Saturday, February 14, 2026
21 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Saptahik Rashifal 3 to 9 March 2025: कर्क राशि वालों को इस सप्ताह हर क्षेत्र में होगी परेशानी, सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेंगे धन वृद्धि के अच्छे अवसर


Last Updated:

Weekly Horoscope 3 to 9 March 2025: कर्क राशि वालों को इस सप्ताह पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और धन का लेन देन करते समय सावधानी बरतें. वहीं सिंह राशि वालों की पहले से चले आ रही ल…और पढ़ें

कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च का यह सप्ताह, जानें

साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मार्च 2025

कर्क साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 मार्च 2025)
मार्च का यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. कर्क राशि वालों को इस सप्ताह मन और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी. करियर और बिजनस से जुड़े फैसले जल्दबाजी में या भावनाओं में बहकर लेने से बचना चाहिए, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है. इस दौरान कागजी कामों को सावधानी से निपटाएं. सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत या साज-सज्जा पर आपकी जेब से अधिक पैसा खर्च होने की संभावना है, जिससे आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है. इस दौरान कुछ घरेलू समस्याएं भी आपके सामने आ सकती हैं, जिससे आपका मन तनावग्रस्त रहेगा. हालांकि मुश्किल समय में इष्ट मित्र और जीवनसाथी आपका साथ देंगे और चुनौतियों का सामना करने में मददगार साबित होंगे. इस सप्ताह लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, लव पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे मन थोड़ा उदास और परेशान रह सकता है. बिजनस से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा कठिन रह सकता है. इस दौरान उन्हें बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अपने प्रतिस्पर्धियों से जमकर मुकाबला करना पड़ सकता है. व्यापारी जातकों को इस सप्ताह धन का लेन-देन करते समय बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी.

भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 9

सिंह साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 मार्च 2025)
मार्च के इस सप्ताह सिंह राशि वालों पर भाग्य पूरी तरह मेहरबान रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में किसी पर्यटन स्थल पर जाने के योग बनेंगे. इस संबंध में की गई यात्रा सुखद और मनोरंजक साबित होगी. नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह मित्रों और सहकर्मियों की मदद से कठिन से कठिन काम भी आसानी से कर पाएंगे और कार्यक्षेत्र में बेहतर काम की सराहना होगी. रोजगार की तलाश करने वालों को इस सप्ताह अच्छे ऑफर मिल सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध काफी शुभ रहने वाला है. इस दौरान बाजार में फंसा हुआ पैसा मिल सकता है. व्यापार में वृद्धि होगी. साझेदारी में बिजनस चलाने वालों के लिए समय शुभ है. इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. किसी से हाल ही में हुई दोस्ती लव लाइफ में बदल सकती है. वहीं पहले से चले आ रही लव लाइफ और मजबूत होगी. जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक स्थल पर जाने के योग बनेंगे. घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेते समय माता-पिता से मदद और सहयोग मिलेगा.

भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 7

कन्या साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 मार्च 2025)
कन्या राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में किसी मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे. इस दौरान आपको किसी संस्था या व्यक्ति के पास अटका हुआ पैसा मिल सकता है. व्यापारिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह इस संबंध में की गई यात्राएं और लिए गए फैसले बड़े मुनाफे का कारण बनेंगे. सप्ताह के मध्य में आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है. राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है और लोगों के बीच उनका प्रभाव और समर्थन बढ़ेगा. आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरिक्त आय के नए स्रोत बनेंगे और उनका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा. इस दौरान आपका मन सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में खूब रमेगा. लव लाइफ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह अनुकूल है. इस सप्ताह लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. अगर आप विदेश में करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो सप्ताह के अंत में आपको इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. अगर छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज किया जाए तो स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह सप्ताह ठीक रहने वाला है.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 15

homeastro

कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च का यह सप्ताह, जानें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/weekly-horoscope-weekly-horoscope-kark-singh-kanya-zodiac-sign-saptahik-rashifal-3-to-9-march-2025-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-9070675.html

Hot this week

Topics

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

दीपिका पादुकोण स्टाइल रसम राइस रेसिपी आसान तरीका और खास टिप्स.

दीपिका पादुकोण कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियोज़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img