Home Astrology Scorpio Horoscope : राजनीति में मिलेगा समाज सेवा का मौका, बुजुर्गों से...

Scorpio Horoscope : राजनीति में मिलेगा समाज सेवा का मौका, बुजुर्गों से लें राय…नहीं होगी धन की कमी

0
7



गया : 20 दिसंबर दिन शुक्रवार को चंद्रमा सूर्य ग्रह की राशि सिंह पर संचार करने वाले हैं. साथ ही आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है और आज के दिन रवि योग, शश राजयोग और मघा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज के दिन का महत्व भी बढ़ गया है. ज्योतिष के अनुसार आज बन रहे शुभ योग का फायदा 5 राशियों को मिलने वाला है. इन राशियों के आज लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और किसी निवेश से अच्छे लाभ के योग भी बन रहे हैं.

बात करें वृश्चिक राशि की तो मंत्रालय वैदिक पाठशाला के पंडित राजा आचार्य के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपके आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा. आपको अपने आर्थिक प्रयासों पर पूरा ध्यान देना होगा. वैवाहिक जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है. आपको अपने बिजनेस में कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है.

अपने लवर के साथ कर सकते हैं ट्रैवल
निवेश के कई अवसर प्राप्त होंगे. स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं पर ध्यान देना आवश्यक है. पारिवारिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है. धैर्य बनाए रखें. परिस्थितियों को व्यापक दृष्टिकोण से देखने का प्रयास करें. जो लोग प्रेमी के साथ यात्रा की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है. आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा. आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में बेवजह ना बोलें. भाग्यशाली व्यक्तियों से आपकी मुलाकात होगी.

धार्मिक कार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा. आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और परिवार के बुजुर्ग आपको कोई उचित मार्गदर्शन दे सकते हैं, जिस पर चलकर आपको अच्छे लाभ मिलेंगे. किसी काम को लेकर आपको योजना बनाकर चलनी होगी. कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था तो वह भी पूरा हो सकता है. माता लक्ष्मी की कृपा से धन की कोई कमी नहीं होगी और आप बुद्धिमत्ता से धन की सही जगह पर इस्तेमाल भी कर पाएंगे.

समाज में बढ़ेगा वृश्चिक राशि वालों का कद
सामाजिक कार्यों के करने से समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और आपकी लोकप्रियता में इजाफा भी देखने को मिलेगा. नौकरी और व्यापार करने वालों लाभ प्राप्ति के लिए नए नए कार्यों में हाथ आजमाएंगे और सफल भी होंगे. राजनीति से जुड़े लोगों को समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा होगा. परिवार में अगर कोई समस्या चल रही है, जिससे आप काफी दिनों से चिंतित हैं तो आज आपकी यह चिंता दूर हो सकती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrshchik-rashifal-scorpio-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-best-day-for-political-people-local18-8907410.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here