Home Astrology Shani Amavasya Surya grahan aries Cancer and Scorpio zodiac signs will get...

Shani Amavasya Surya grahan aries Cancer and Scorpio zodiac signs will get benefits vault filled with money huge profits in business Saturn New Moon and Solar Eclipse kab hai 2025 mein

0
5


Last Updated:

Shani Amavasya-Surya grahan 2025: इस दिन शनि राशि परिवर्तन करेंगे और उस दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा, जो शनि अमावस्या के साथ होगा. इसका प्रभाव विशेष रूप से 3 राशियों पर सकारात्मक पड़ेगा. इन राशियों को आय में वृद्धि, करियर में सफलता, मानसिक शांति और…और पढ़ें

X

29

29 मार्च को शनि करेंगे राशि परिवर्तन उसी दिन लगेगा खंड सूर्य ग्रहण

देवघर. शनि सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है. वह प्रत्येक ढ़ाई साल में अपना राशि परिवर्तन करते हैं. शनि अभी कुंभ राशि में विराजमान है, लेकिन कुछ ही दिनों में अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं. वहीं शनि जिस दिन राशि परिवर्तन करेंगे उस दिन शनि अमावस्या भी रहने वाला है. इसके साथ ही सूर्य ग्रहण भी उसी दिन लगने जा रहा है. शनि अमावस्या शनि उपासना के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है. ऐसा संयोग कभी कभार ही देखा जाता है. राशि परिवर्तन और ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ने वाला है. विशेष कर तीन ऐसी राशि हैं, जिसके ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है, तो चलिए देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि कब करेंगे शनि राशि परिवर्तन किस दिन लगेगा ग्रहण और किन राशियों के ऊपर पड़ गया सकारात्मक प्रभाव?

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि शनि 29 मार्च को अपना राशि परिवर्तन करेंगे. शनि मीन राशि में 29 मार्च को गोचर करने वाले हैं. साथ ही साथ उस दिन सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है और शनि अमावस्या भी है. हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने वाला है, लेकिन सभी राशियों के ऊपर इसका प्रभाव अवश्य पड़ने वाला है. वह तीन राशि है मेष, कर्क और वृश्चिक.

शनि राशि परिवर्तन और ग्रहण का प्रभाव से मेष राशि के ऊपर सकारात्मक पड़ने वाला है. आय में वृद्धि के संकेत हैं. नौकरी के मामले में अच्छा संकेत मिल रहा है. पदोन्नति और वेतन वृद्धि का भी योग बन रहा है. जमीन, जायदाद, वाहन इत्यादि खरीदने का योग बन रहा है.

शनि के राशि परिवर्तन से और ग्रहण ग्रहण का प्रभाव कर्क राशि के ऊपर सकारात्मक पड़ने वाला है. हर कार्य में सफलता मिलने वाली है. करियर कारोबार में वृद्धि होगी. मानसिक तनाव समाप्त होने वाला है. कोई भी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं सफलता का योग है. पैतृक संपत्ति का विवाद समाप्त हो सकता है. प्रॉपर्टी वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.

शनि के राशि परिवर्तन और ग्रहण का प्रभाव वृश्चिक राशि के ऊपर सकारात्मक पड़ने वाला है. जो भी पुराने वाद विवाद है वह समाप्त होने वाले हैं. सभी कर्जो से मुक्ति मिलेगी. आर्थिक उन्नति होगी. आय के नए-नए स्रोत बनने वाले हैं. मन काफी प्रसन्न रहने वाला है. रोजी रोजगार की तलाश पूरी होने वाली है. व्यापार में भी आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. प्रेम संबंध मामलों में भी सफलता मिल सकती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-shani-amavasya-surya-grahan-aries-cancer-and-scorpio-zodiac-signs-will-get-benefits-vault-filled-with-money-huge-profits-in-business-saturn-new-moon-and-solar-eclipse-kab-hai-2025-mein-local18-8950626.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here