Last Updated:
Shani Gochar Effect : 29 मार्च 2025 को शनि के मीन राशि में प्रवेश से मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी. करियर, आर्थिक स्थिति, लवलाइफ और स्वास्थ्य में सुधार होगा. शनिदेव की पूजा करें.

हाइलाइट्स
- 29 मार्च 2025 को मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी.
- करियर, आर्थिक स्थिति, लवलाइफ और स्वास्थ्य में सुधार होगा.
- शनिदेव की पूजा से लाभ मिलेगा.
Shani Gochar Effect : शनि देव के कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर के साथ ही कई राशियां साढ़ेसाती के फेर में फंस जाएंगी. कुछ राशियों के अच्छे दिन भी आ जाएंगे. शनि देव न्याय के देवता हैं. जैसा हमने अपनी पिछली जिंदगी में किया है उसके आधार पर ही हमें अपने कर्मों का फल भोगना पड़ता है. शनि की साढ़े साती का प्रभाव एक राशि पर साढ़े सात वर्षों तक रहता है.आज हम जानेंगे कि शनि के इस महागोचर का मकर राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
मकर राशि पर प्रभाव : 29 मार्च 2025 को जैसे ही शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. पिछले साढ़े सात वर्षों से साढ़ेसाती की पीड़ा झेल रहे मकर राशि के जातकों को मुक्ति मिल जाएगी.शनि के प्रभाव से मुक्त होते ही इनको जीवन की असली उड़ान मिलेगी.
करियर : करियर और व्यवसाय के दृष्टिकोण से यह गोचर आपके व्यापार में चार चांद लगा देगा. नौकरी में प्रमोशन एवं मनोनुकूल ट्रांसफर मिलने की संभावना है. आप अपनी मेहनत और परिश्रम से ऑफिस में अपने कामों को करेंगे और सभी आपकी मेहनत का लोहा मानेंगे.शत्रु पक्ष से छुटकारा मिलेगा. साझेदारी में किये व्यापार से भी लाभ मिलेगा.
आर्थिक : आर्थिक दृष्टि से यह गोचर बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. इनकम के नये श्रोत बनेंगे. शेयर आदि में निवेश से लाभ होगा. पूर्व में किये गये प्रयासों से कोई नई डील मिलेगी. अचानक से ही किसी ऐसे व्यक्ति से भेंट होगी जिससे बड़ा धनलाभ अथवा कोई डील बनेगी.
लवलाइफ / दाम्पत्य जीवन : मकर राशि के जातकों को प्यार में सफलता मिलेगी. नया लवपार्टनर मिल सकता है. सिंगल लोगों को नये नये रिश्तों के ऑफर मिल सकते हैं. प्रेमी जोड़ों के लिये एकदूसरे के साथ फीलिंग शेयर करने के लिये समय अच्छा है.
स्वास्थ्य : मकर राशि के जातक काफ़ी समय से मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे. साढ़े साती के प्रभाव से मुक्ति के साथ ही इन्हें स्वास्थ्य लाभ होगा.
उपाय : शनिदेव की कृपा पाने के लिये मकर राशि के जातकों के लिये गोचर के पश्चात पहले 90 दिन तक शनि देव को सरसों का तेल चढाकर उनकी पूजा करनी चाहिए. 90 दिन के बाद से प्रत्येक शनि नील शनि स्त्रोत्र का पाठ करें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-hani-sade-sati-2025-gochar-impact-on-makar-rashi-people-of-zodiac-sign-will-get-freedom-real-fight-of-life-9132356.html







