Shaniwar Ke Upay: कई बार हम बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी हमारे काम अधूरे रह जाते हैं या रुकावटें आती रहती हैं. वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है.अगर कुंडली में ग्रहों की दशा ठीक नहीं हो, तो शादी, नौकरी और जीवन में अन्य परेशानियां आ सकती हैं. ऐसे में इन अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं, खासकर शनिवार के दिन. इन उपायों के बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य धर्मेंद्र कुमार शर्मा.
उपाय करने का सही तरीका
शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद, जब सूर्य पूरी तरह से ढल जाए, तभी इस उपाय को करें. सबसे पहले एक चम्मच सरसों का तेल लें. आंकड़े के पौधे की जड़ में यह तेल डालें. आंकड़े का सफेद फूल वाला पौधा ही चुनें, नीले फूल वाले पौधे पर यह उपाय नहीं करना है. तेल डालते समय अपनी मनोकामना मन में दोहराएं. यह उपाय लगातार 21 शनिवार करें. इस उपाय को करते समय ध्यान रखें कि आपको कोई देख न सके. उपाय के दौरान “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें.
ये भी पढ़ें- Mysterious Temple: ऐसा मंदिर जहां मां काली को लगता नूडल्स और मोमोज का भोग, वास्तुकला के लिए भी फेमस, जानें डिटेल
उपाय का प्रभाव
अगर इस उपाय को विधि-विधान से किया जाए, तो भगवान शिव की कृपा से आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे. यह उपाय उन लोगों के लिए विशेष रूप से प्रभावी है, जो अपने काम को लेकर गंभीर हैं और मेहनत करने में विश्वास रखते हैं. ये उपाय को पूरी निष्ठा से किया जाए, तो यह निश्चित रूप से आपको सफलता दिलाएगा.
शनिवार को शनि देव को प्रसन्न करने के विशेष उपाय
पीपल के पेड़ की पूजा करें
अगर आप साढ़े साती या ढैय्या के प्रभाव में हैं, तो शनिवार को पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें और “ऊं शं शनैश्चराय नम:” मंत्र का जाप करें. इससे शनि की कृपा प्राप्त होती है.
चींटियों को तिल, आटा और शक्कर खिलाएं
शनिवार को काली तिल, आटा और शक्कर मिलाकर चींटियों को खिलाने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
पक्षियों और जानवरों को भोजन दें
शनिवार को पक्षियों को दाना डालें और कुत्तों व काली गाय को रोटी खिलाएं. इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.
ये भी पढ़ें- Rahu Ke Upay: खराब राहु आपकी जिंदगी कर सकता है बर्बाद, ऐसे करें पहचान ! जानें बचाव के उपाय
नंगे पैर हरी घास पर चलें
शनि हमें सिखाते हैं कि हमें विनम्र बनना चाहिए. शनिवार को सुबह या शाम हरी घास पर नंगे पैर टहलें. इससे शनि देव की कृपा मिलती है और जीवन में आने वाले कष्ट कम होते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-saturday-remedies-to-please-shani-dev-shaniwar-ke-totke-upay-sarson-ke-tel-se-karen-9120087.html







