Monday, September 22, 2025
29 C
Surat

shardiya navratri 2025 Maa Durga Ki Priya Rashi Know Maa Durga 5 Favourite Zodiac Sign | मां दुर्गा की प्रिय राशियां, गरीब घर में जन्म लेकर भी जीते हैं लग्जीरियस लाइफ, मां हर विपत्ती को करती हैं दूर


Last Updated:

Maa Durga Ki Priya Rashi: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत हो चुकी है और 2 अक्टूबर को इनका समापन होगा. ज्योतिष में मां दुर्गा की प्रिय राशियों के बारे में बताया गया है. इन राशि वाले मेहनत से जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं और धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. आइए जानते हैं मां दुर्गा की प्रिय राशियों के बारे में…

मां दुर्गा की इन 5 राशियों पर रहती है कृपा, जानें मां दुर्गा की प्रिय राशियां
Shardiya Navratri 2025 Maa Durga Ki Priya Rashi: शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत हो चुकी है और इस बार मां दुर्गा की पूजा 9 नहीं बल्कि 10 दिन की जाएगी. हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है और नवमी तिथि को कन्या पूजन कर दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है. इस बार नवरात्रि में ग्रह-नक्षत्रों का भी गजब का संयोग देखने को मिल रहा है. इस बार नवरात्रि में गजकेसरी योग, बुधादित्य योग, त्रिग्रही योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इन दिनों का महत्व काफी बढ़ गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवी दुर्गा की कुछ राशियों पर हमेशा कृपा बनी रहती है. ये राशियां मां दुर्गा की प्रिय राशियां हैं, जिन पर कोई भी विपत्ति आने से पहले ही मां दुर्गा कर देती हैं. आइए जानते हैं मां दुर्गा की प्रिय राशियों के बारे में…

मां दुर्गा की प्रिय राशियों के बारे में जानें…

वृषभ राशि
माता शैलपुत्री और महागौरी का वाहन वृषभ है और वृष राशि वालों का राशि चिन्ह वृषभ है. इसलिए मां दुर्गा की प्रिय राशियों में से एक वृषभ है. इन राशि वाले मेहनत से हर मुकाम पर पहुंचते हैं और हर विपत्ति का डटकर सामना करते हैं. वृषभ राशि वालों में काफी साहस और पराक्रम देखने को मिलता है, जो उनको मां दुर्गा से मिलता है. वृषभ राशि वाले जल्दबाजी में ना कोई निर्णय लेते हैं और ना कोई कार्य करते हैं, धैर्य और संयम के साथ परिस्थिति का आकलन करते हुए आगे का कार्य करते हैं.

कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और मां दुर्गा की तीसरी शक्ति चंद्रघंटा के मस्तक पर अर्धचंद्र घंटे के आकार में विराजमान हैं, इसलिए कर्क राशि माता दुर्गा की प्रिय राशियों में से एक है. कर्क राशि वाले मां दुर्गा की कृपा से पर्सनल व प्रफेशनल क्षेत्र में कामयाब होते हैं और काफी शांत स्वभाव के भी होते हैं. इन राशि वालों के अपनी माताजी के साथ संबंध बहुत मजबूत होते हैं और शांत मन से हर कार्य को करते हैं. इस राशि के लोगों को धार्मिक कार्यों में काफी मन लगता है और मां इस राशि वालों को हर बड़ी समस्या से दूर रखती हैं.

सिंह राशि
मां दुर्गा का वाहन सिंह है और इस राशि का प्रतिक भी सिंह है, इसलिए सिंह राशि मां दुर्गा की प्रिय राशियों में से एक है. सिंह राशि वाले हमेशा ऊर्जावान और धार्मिक स्वभाव के होते हैं. मां दुर्गा की कृपा से इनको भाग्य का हमेशा साथ मिलता है. इस राशि वाले कितनी भी परेशानियों में क्यों ना हो, ये समझदारी से हर परिस्थिति को सकारात्मक बना देते हैं. सिंह राशि वाले दूसरों की मदद के लिए आगे रहते हैं और करियर व कारोबार में काफी तरक्की प्राप्त करते हैं.

कन्या राशि
कन्या राशि मां दुर्गा की प्रिय राशि में से एक है, कन्या पूजन के बाद से ही नवरात्रि का धार्मिक अनुष्ठान पूरा होता है. साथ ही कन्याएं मां दुर्गा का प्रतीक भी मानी जाती हैं और इस राशि का प्रतिक भी कन्या है. कन्या राशि वाले धर्म कर्म के कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं और काफी ऊर्जावान भी नजर आते हैं. कन्या राशि वाले जीव जंतु हों या मनुष्य किसी को भी ज्यादा दुख में नहीं देख सकते इसलिए ये हर किसी की मदद के लिए तैयार रहते हैं और मां दुर्गा की कृपा से इनके सभी कार्य बिना विघ्न के पूरे भी हो जाते हैं.

धनु राशि
मां दुर्गा सभी तरह के अस्त्र शस्त्र से सुसज्जित रहती हैं अर्थात हर वह हर परिस्थिति के लिए तैयार रहती हैं. धनु राशि का प्रतिक धनुष है और धनुष माता रानी के हाथों में भी है. साथ ही इस राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं. धनु राशि वाले परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर पाने में सक्षम होते हैं और अपने ज्ञान से सभी का मार्गदर्शन होते हैं. नौकरी व कारोबार करने वाले कार्यक्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करते हैं और मान सम्मान प्राप्त करते हैं.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मां दुर्गा की इन 5 राशियों पर रहती है कृपा, जानें मां दुर्गा की प्रिय राशियां


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/shardiya-navratri-2025-maa-durga-ki-priya-rashi-know-maa-durga-5-favourite-zodiac-sign-ws-kl-9653093.html

Hot this week

shardiya navratri 9 days and 9 powers of maa durga Know significance of each day of Navratri | नवरात्रि के 9 दिन और 9...

शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरआत हो चुकी है...

Rock Salt vs White Salt। सेंधा नमक या सफेद नमक खाना चाहिए

Last Updated:September 22, 2025, 14:15 ISTHealthy Salt Choice:...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img