Last Updated:
Shri Bajreshwari Mata Temple: श्री बज्रेश्वरी माता मंदिर, जिसे कांगड़ा देवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा नगरकोट शहर में स्थित एक पवित्र मंदिर है. बज्रेश्वरी देवी मंदिर में भगवान की…और पढ़ें

श्री बज्रेश्वरी माता मंदिर को लेकर अनोखी बात जान लीजिए.
हाइलाइट्स
- भैरव बाबा की प्रतिमा से आंसू गिरना अपशकुन का संकेत माना जाता है.
- वैज्ञानिक दृष्टिकोण में प्रतिमा से आंसू गिरना रासायनिक प्रतिक्रिया है.
- बज्रेश्वरी देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है.
Shri Bajreshwari Mata Temple: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक ऐसा मंदिर है जहां भगवान रोते हैं. यह सुनकर आश्चर्य हो सकता है लेकिन यह सच है. कांगड़ा के बज्रेश्वरी देवी मंदिर में भैरव बाबा की एक अनोखी प्रतिमा है. इस प्रतिमा के बारे में कहा जाता है कि जब भी आसपास के क्षेत्रों में कोई परेशानी आने वाली होती है तो भैरव बाबा की इस मूर्ति से आंसुओं का गिरना शुरू हो जाता है. कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने किया था.
भैरव बाबा की प्रतिमा का इतिहास
बज्रेश्वरी देवी मंदिर में स्थापित भैरव बाबा की प्रतिमा के बारे में बताया जाता है कि यह प्रतिमा 5 हजार साल से भी ज्यादा पुरानी है. इस मंदिर के पुजारी बताते हैं कि जब भी उन्हें प्रतिमा से आंसू गिरते हुए दिखते हैं, तो वह भक्तों के संकट काटने के लिए प्रभु की विशेष पूजा-अर्चना शुरू कर देते हैं. इसके अलावा हवन भी किया जाता है.
स्थानीय लोगों का मानना
स्थानीय लोगों का मानना है कि भैरव बाबा की प्रतिमा से आंसू गिरना एक अपशकुन का संकेत होता है. उनका मानना है कि जब भी कोई आपदा आने वाली होती है तो भैरव बाबा की प्रतिमा रोने लगती है.
वैज्ञानिक दृष्टिकोण
हालांकि वैज्ञानिक इस बात को नहीं मानते हैं. उनका कहना है कि भैरव बाबा की प्रतिमा में कुछ ऐसे रसायन हैं जो नमी के संपर्क में आने पर प्रतिक्रिया करते हैं और आंसू जैसे दिखने वाले तरल पदार्थ का स्राव करते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/tears-fall-from-bhairav-baba-statue-shri-bajreshwari-mata-temple-devotees-see-it-as-a-sign-of-trouble-9027441.html
