Home Astrology Shukra Gochar Kumbh Rashi 2024: शुक्र का कुंभ में होगा प्रवेश, नए...

Shukra Gochar Kumbh Rashi 2024: शुक्र का कुंभ में होगा प्रवेश, नए साल में 4 राशिवाले बटोरेंगे पैसा और शोहरत, जानें शुभ प्रभाव

0
10



शुक्र का गोचर कुंभ राशि में 28 दिसंबर को रात 11 बजकर 48 मिनट पर होगा. शुक्र शनि के ग्रह कुंभ में प्रवेश करेंगे. शुक्र 28 दिसंबर से 28 जनवरी तक कुंभ राशि में रहेंगे. कुंभ में शुक्र के गोचर से 4 राशि के लोगों का भाग्य मजबूत होगा. नए साल 2025 में ये लोग पैसा और शोहरत प्राप्त करेंगे. इनको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और धन लाभ भी होने की पूरी संभावना है. उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी जानते हैं कुंभ में शुक्र गोचर का राशियों पर शुभ प्रभाव.

कुंभ में शुक्र गोचर से 4 राशिवालों की चमकेगी किस्मत!
मेष: कुंभ में शुक्र के गोचर से मेष राशिवालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी. नए साल में आपको धन लाभ होगा, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति काफी मजबूत रहेगी. आपकी राशि के लोगों का प्रमोशन हो सकता है और वेतन भी बढ़ सकता है. जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनको भी खूब मुनाफा होगा. व्यापार के लिए समय अनुकूल रहेगा. शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए वरदान जैसा काम करेगा. करियर के लिए यह गोल्डन टाइम है, मेहनत करेंगे तो सफल रहेंगे. आलस से दूर रहें.

वृषभ: शुक्र देव की कृपा से वृषभ राशि के लोगों की उन्नति 28 दिसंबर से 28 जनवरी के बीच होने की उम्मीद है. यह समय करियर के लिए शानदार रहेगा. आपको नौकरी के कई प्रस्ताव मिल सकते हैं, जो आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि का कारक हो सकता है. आपको मौके का फायदा उठाना होगा, लेकिन सोच समझकर. वर्तमान जॉब में भी बॉस का सहयोग प्राप्त होगा. आपके काम की तारीफ होगी. किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा और रोमांस बढ़ेगा. पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. एक माह में आपके पास अच्छा खासा धन रहेगा. पैसे की कमी नहीं होगी. इस बीच आपको कोई बड़ा काम भी मिल सकता है.

कर्क: शुक्र राशि परिवर्तन से कर्क राशि के लोगों को अचानक धन लाभ होगा. आपके अटके हुए रुपए वापस मिल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. 28 दिसंबर से आपका भाग्योदय हो सकता है. आपको भी कोई बड़ी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है या आप कोई बड़ी योजना को लागू कर सकते हैं, जिससे लाभ मिलने की उम्मीद है. विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है, लेकिन आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. इन दिनों में आप कर्ज से मुक्त होंगे.

तुला: शुक्र गोचर तुला राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी कहा जा सकता है. 28 दिसंबर से 28 जनवरी के बीच आप कोई नई प्रॉपर्टी जैसे मकान, दुकान या जमीन खरीद सकते हैं. इसमें निवेश करने से आपको धन लाभ होगा. इस बीच आप घर के लिए कोई नई गाड़ी भी खरीद सकते हैं. आमदनी अच्छी होगी और आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे. दिया गया लोन का पैसा आपको वापस मिल सकता है. माता की कृपा आप पर रहेगी. आपको काम में माता का सहयोग भी प्राप्त होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/shukra-gochar-kumbh-rashi-2024-positive-effects-venus-transit-in-aquarius-these-4-zodiac-people-will-get-name-fame-money-in-new-year-8900842.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here