Friday, February 27, 2026
26.9 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Shukra Margi 2025: धन और ऐश्वर्य के मालिक शुक्र की आज बदली चाल, मेष समेत इन 6 राशियों की तरक्की के बन रहे हैं विशेष योग


Last Updated:

Shukra Margi 2025 in Pisces: शुक्र ग्रह मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं और मीन राशि शुक्र की उच्च राशि भी है. वृषभ राशि और तुला राशि के स्वामी शुक्र जब मार्गी होते हैं यानी सीधी चाल चलते हैं तो कई राशियों क…और पढ़ें

शुक्र की आज बदली चाल, मेष समेत इन 6 राशियों की तरक्की के बन रहे हैं विशेष योग

धन और ऐश्वर्य के मालिक शुक्र की आज बदली चाल

हाइलाइट्स

  • शुक्र ग्रह मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं.
  • वृषभ राशि वालों को धन और ऐश्वर्य की वृद्धि होगी.
  • मिथुन राशि वालों को धन संचय में सफलता मिलेगी.

Venus Direct in Pisces: शुक्र ग्रह 13 अप्रैल को मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं, शुक्र इस राशि में 31 मई तक रहेंगे, इसके बाद वह अपनी चाल फिर से बदल लेंगे. मीन राशि शुक्र की उच्च राशि है और इस राशि में शुक्र मार्गी यानी सीधी चाल चलने वाले हैं. शुक्र जब अपनी उच्च राशि में होते हैं तब मालव्य नामक राजयोग का निर्माण होता है. साथ ही शुक्र जब सीधी चाल चलते हैं तो कई राशियों को अच्छा फायदा भी मिलता है. जो अब तक धन, वैभव, सुख आदि समस्याओं से परेशान थे, उनकी जिंदगी में अब शुक्र की सीधी चाल और मालव्य राजयोग से कई फायदा मिलने वाले हैं और धन व वैभव संबंधित समस्याएं भी दूर होंगी. आइए जानते हैं शुक्र के मीन राशि में मार्गी होने से किन किन राशियों को अच्छा फायदा मिलने वाला है…

शुक्र मार्गी का वृषभ राशि पर प्रभाव
शुक्र ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में मार्गी यानी सीधी चाल चल चुके हैं, इससे वृषभ राशि वालों को धन और ऐश्वर्य की वृद्धि होगी और आपको काम में अच्छी सफलता मिलेगी. इस अवधि में आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा और आपको कॉम्पिटिशन भी कम मिलेगा, जिससे आप अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने दिखा पाएंगे. शुक्र की सीधी चाल चलने से परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम होने के योग बन रहे हैं, जिससे पूरा परिवार काफी खुश नजर आएगा.

शुक्र मार्गी का मिथुन राशि पर प्रभाव
शुक्र ग्रह आपकी राशि से 10वें स्थान पर मार्गी यानी सीधी चाल चलने वाले हैं. इस दौरान मिथुन राशि वालों को धन संचय करने में सफलता मिलेगी और अटके धन की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं. इस राशि के छात्र, नौकरी पेशा या बिजनस करने वाले इस अवधि में विदेश यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है. शुक्र की सीधी चाल से दांपत्य जीवन मजबूत होगा और साथ में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं.

शुक्र मार्गी का सिंह राशि पर प्रभाव
शुक्र ग्रह आपकी राशि से आठवें भाव में मार्गी यानी सीधी चाल चलने वाले हैं. इस दौरान सिंह राशि वालों को भूमि, भवन, धन या वाहन संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त होने वाले हैं. बिजनस में लाभ का प्रतिशत बढ़ सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और शासन-प्रशासन से संबंधित लोगों को फायदा भी मिलेगा. मीडिया या ग्लैमर जगत से जुड़े हुए लोगों को इस अवधि में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. वहीं लव लाइफ में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा.

शुक्र मार्गी का मकर राशि पर प्रभाव
शुक्र आपकी राशि से तीसरे स्थान पर मार्गी यानी सीधी चाल चलने वाले हैं. इस दौरान आपके जीवन में जो कठिनाई चल रही हैं, वे खत्म हो जाएंगी और परिजन या मित्रों से आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना भी बन रही है. शुक्र की सीधी चाल आपको आर्थिक लाभ के साथ साथ सुख-समृद्धि बढ़ाने में मदद करेगा. अगर पिछले दिनों से कोई समस्या चल रही है तो इस अवधि में उस समस्या का समाधान मिल जाएगा और आप अपने लक्ष्यों को लेकर पूरी तरह फोकस भी रहेंगे.

शुक्र मार्गी का कुंभ राशि पर प्रभाव
शुक्र आपकी राशि के दूसरे स्थान पर मार्गी यानी सीधी चाल चलने वाले हैं. इस दौरान आपको नेतृत्व करने का मौका मिलेगा और लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा. अगर आप छात्र हैं तो इस सप्ताह आपको पढ़ाई लिखाई के मामले में बेहतर परिणाम मिलेंगे और गुरुजनों का पूरा साख मिलेगा. अगर आप खुद का बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो इस अवधि में शुक्र की सीधी चाल से फायदा मिलेगा. नौकरी पेशा जातकों की जॉब में चल रही परेशानियां दूर होंगी और अधिकारियों का पूरा साथ भी मिलेगा.

शुक्र मार्गी का मीन राशि पर प्रभाव
शुक्र आपकी राशि के लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर मार्गी यानी सीधी चाल चलने वाले हैं. इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी और हर मामले में काफी एक्टिव भी नजर आएंगे. रोजगार की तलाश करने वालों को इस अवधि में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और अपने करियर की शुरुआत भी कर सकते हैं. लव लाइफ में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह अब खत्म हो जाएगी और लव पार्टनर के साथ पूरा साथ मिलेगा. समय समय पर दोस्तों और भाई-बहनों के साथ मनोरंजन और आमोद प्रमोद चलता रहेगा.

homeastro

शुक्र की आज बदली चाल, मेष समेत इन 6 राशियों की तरक्की के बन रहे हैं विशेष योग


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/shukra-margi-2025-venus-direct-in-pisces-and-malavya-rajyog-give-febulous-result-to-mithun-singh-makar-meen-and-these-six-zodiac-signs-9172258.html

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img