Last Updated:
Shukra Pradosh January 2026 Date: जनवरी 2026 का अंतिम प्रदोष व्रत माघ माह का भी अंतिम प्रदोष है. इस दिन शुक्रवार होने से यह शुक्र प्रदोष होगा. पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 30 जनवरी को दिन में 11:09 बजे से शुरू है. शिव पूजा के लिए 2 घंटे 38 मिनट का मुहूर्त है.
Shukra Pradosh January 2026 Date: माघ माह का अंतिम प्रदोष व्रत जनवरी का भी अंतिम प्रदोष व्रत भी होगा. यह माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा. उस दिन शुक्रवार होने की वजह से यह शुक्र प्रदोष व्रत कहलाएगा. प्रदोष पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी बनेंगे. जो लोग प्रदोष व्रत रखकर शिवजी की पूजा करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूरी होती है. इस बार प्रदोष व्रत पर शिव पूजा के लिए ढाई घंटे से अधिक समय का मुहूर्त है. आइए जानते हैं प्रदोष की तारीख, मुहूर्त और शुभ योगों के बारे में.
जनवरी प्रदोष व्रत की तारीख
पंचांग के अनुसार, इस बार माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 30 जनवरी को दिन में 11 बजकर 09 मिनट से शुरू होगी. इसका समापन 31 जनवरी को सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर होगा. प्रदोष पूजा मुहूर्त के आधार पर जनवरी का अंतिम प्रदोष व्रत 30 जनवरी शुक्रवार को रखा जाएगा.
जनवरी प्रदोष मुहूर्त
जनवरी के शुक प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 59 मिनट से प्रारंभ है. यह रात को 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. इस दिन भगवान शिव की पूजा के लिए भक्तों को 2 घंटे 38 मिनट का मुहूर्त प्राप्त होगा.
शुक्र प्रदोष के दिन ब्रह्म मुहूर्त 05:25 ए एम से 06:18 ए एम तक है, वहीं उस दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12:13 पी एम से लेकर 12:56 पी एम तक है. उस दिन का निशिता मुहूर्त देर रात 12:08 ए एम से लेकर 31 जनवरी की मध्य रात्रि 01:01 ए एम तक है.
जनवरी प्रदोष पर बनेंगे 2 शुभ योग
जनवरी के अंतिम प्रदोष की तिथि में सर्वार्थ सिद्धि योग 31 जनवरी शनिवार को 03:27 ए एम से बनेगा और सुबह 07:10 ए एम तक है. इस समय में रवि योग भी रहेगा.
शुक्र प्रदोष के दिन वैधृति योग प्रात:काल से लेकर शाम को 04:58 पी एम तक रहेगा, उसके बाद से विष्कम्भ योग बनेगा. माघ शुक्ल त्रयोदशी को आर्द्रा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर 31 जनवरी को 03:27 ए एम तक रहेगा, उसके बाद से पुनर्वसु नक्षत्र है.
प्रदोष पर राहुकाल समय
30 जनवरी को प्रदोष के दिन राहुकाल दिन में 11 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट तक है. राहुकाल के समय में आप कालसर्प दोष के निवारण की पूजा करा सकते हैं.
About the Author
कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/shukra-pradosh-january-2026-date-muhurat-shiv-puja-time-more-than-2-hours-30-minutes-rahu-kaal-magh-shukla-trayodashi-kab-hai-ws-e-10099356.html

















