Home Astrology Shukra Shani Yuti 2024: शुक्र-शनि की होने वाली है युति, नए साल...

Shukra Shani Yuti 2024: शुक्र-शनि की होने वाली है युति, नए साल में इन 4 राशिवालों की चमकेगी किस्मत, हो जाएंगे मालामाल!

0
11


शुक्र ग्र​ह का राशि परिवर्तन इस साल के अंत में 28 दिसंबर को होने जा रहा है. शुक्र ग्रह कुंभ राशि में रात 11 बजकर 48 मिनट पर प्रवेश करेगा. कुंभ शनि देव की मूल त्रिकोण राशि है और वे स्वयं कुंभ में विराजमान हैं. कुंभ में शनि और शुक्र ग्रह की युति 28 दिसंबर को होगी. यह युति 1 माह तक यानी 28 जनवरी को सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक रहेगी. शुक्र और शनि की युति से 4 राशि के जातकों की किस्मत नए साल 2025 में चमकेगी. इन राशि के लोग धन, नई नौकरी, प्रमोशन, प्रॉपर्टी आदि की प्राप्ति से मालामाल हो सकते हैं. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं कि शुक्र शनि युति से किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव होगा?

शुक्र-शनि युति 2024: ये 4 राशिवाले रंक से बनेंगे राजा!

वृषभ: शुक्र-शनि युति से वृषभ राशि के लोगों की किस्मत नए साल में चमक सकती है. इस समय में आपको नई जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है, साथ ही मौजूदा नौकरी में भी प्रमोशन का योग बन रहा है. आपके दोनों हाथों में लड्डू है, सोच समझकर फैसला लेना होगा.

28 दिसंबर से आपके लिए धन लाभ का योग बन रहा है. इससे आ​प​की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वित्तीय जरूरतें पूरी हो सकती हैं. व्यापारी वर्ग के लिए भी एक माह समय अच्छा कहा जा सकता है. आपको मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. पुराने अटके हुए काम सफल होंगे और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा.

तुला: शुक्र-शनि की युति होने से तुला राशि के जातकों को लाभ हो सकता है. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी. उच्च शिक्षा प्राप्ति की दिशा में आप कामयाब हो सकते हैं. पिता की संपत्ति से आपको कोई बड़ा लाभ पाने का अवसर मिल सकता है. यह समय आपके लिए ​अनुकूल हैं, नए काम कर सकते हैं.

जो लोग नवविवाहित हैं, उनके लिए संतान प्राप्ति का योग बनेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में सफलता मिलेगी. बिजनेस करने वालों के लिए भी लाभ के अवसर होंगे. आपका काम अच्छा चलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार देखने को मिल सकता है. कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय कामयाबी दिलाने वाला साबित हो सकता है.

मकर: शुक्र-शनि युति से मकर राशि के लोगों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. शुक्र के शुभ प्रभाव से आपके सुख और सुविधाओं में वृद्धि होने की उम्मीद है, वहीं आय के नए स्रोत मिलने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. धन लाभ होने से पैसे की किल्लत दूर होगी. आप पहले से अधिक रुपए बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं, हालांकि खर्च भी कम नहीं होंगे.

नौकरीपेशा लोगों के लिए नई नौकरी का मौका मिल सकता है. यह समय मनचाही नौकरी पाने का हो सकता है. पारिवारिक जीवन सुखद होगा. सिंगल लोगों को खुशखबरी मिल सकती है, उनको कोई लाइफ पार्टनर मिल सकता है.

कुंभ: आपकी ही राशि में शुक्र-शनि की युति हो रहा है, जिसका शुभ फल आपको प्राप्त होगा. सबसे पहले तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलने की उम्मीद है. लव लाइफ और मैरिड लाइफ के लिए यह समय अनुकूल कहा जा सकता है. आप अपने लाइफ पार्टनर को किसी ट्रिप पर ले जा सकते हैं. उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे रिश्ते पहले से अधिक मधुर होंगे.

28 दिसंबर के बाद से आपके पास धन होने की उम्मीद है. सुख, समृद्धि, धन में बढ़ोत्तरी का योग बन रहा है. इस बीच आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं, जिससे आपके यश और कीर्ति में बढोत्तरी होने की संभावना है. य​ह समय करियर में उन्नति करने का है. योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता प्राप्त होगी.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/shukra-shani-yuti-2024-positive-effect-of-venus-saturn-conjunction-in-aquarius-these-4-zodiac-people-luck-will-shine-8845587.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here