Home Astrology Singh Rashifal: आज का दिन शानदार, बॉस से कर लें सैलरी-प्रमोशन की...

Singh Rashifal: आज का दिन शानदार, बॉस से कर लें सैलरी-प्रमोशन की बात, लव लाइफ भी रहेगी चकाचक, और..

0
10



Last Updated:

Singh Rashifal Today: रांची के आचार्य ने बताया कि सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है. आज करियर, लव लाइफ, शिक्षा, स्वास्थ्य हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. बस आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है. जानें हाल…

रांची. सिंह राशि वालों की पहचान उनके साहस और पराक्रम से की जाती है. लेकिन, ग्रह स्थितियां उनके जीवन में भी बदलाव लाती हैं. ऐसे में आज यानी 11 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहने वाला है? रांची के ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने Bharat.one को बताया कि खासतौर पर करियर के लिहाज से आज का दिन शानदार है. वहीं आज आपको कोई बड़ी…

करियर
करियर के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. खासतौर पर अगर आप इंक्रीमेंट की बात करना चाहते हैं या फिर सैलरी में बढ़ोतरी की बात करना चाहते हैं तो आज का दिन काफी बढ़िया है. आपको अपने बॉस से सकारात्मक जवाब मिल सकता है या फिर आपके प्रमोशन की भी बात चल सकती है. इससे आपका मन बड़ा खुश रहेगा व कार्यक्षेत्र में तारीफ भी होगी.

लव लाइफ
प्यार के मामले में भी आज का दिन बहुत ही अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलें. एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करेंगे. जिससे आपके रिश्ते समय के साथ और भी मजबूत होंगे. आज का बिताया हुआ पल आप हमेशा याद रखेंगे. साथ ही, अगर आप अपने पार्टनर को प्रपोज करना चाहते हैं या फिर अपने घर पर शादी की बात चलाना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है, परिवार वाले मान सकते हैं.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहने वाला है. जिनकी अंतर्दशा और दशा अच्छी चल रही है, उनके लिए तो शानदार रहने वाली है. मन प्रसन्न रहेगा व दिमाग भी शांत रहेगा. किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं देखी जा रही है. ऐसे में आज आप पूरे दिन का अच्छे से लुत्फ उठा पाएंगे.

आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति तो फिलहाल अच्छी नहीं रहेगी. क्योंकि, आपका अच्छा खासा पैसा किसी परिजन या फिर कहीं इन्वेस्टमेंट में लगने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है. फिलहाल, धन संचय करने में आपको थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

शिक्षा
शिक्षा के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. खासकर वैसे विद्यार्थी जो विदेश जाना चाहते हैं या फिर जो घर से भी बाहर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं या दूसरे शहर जाना चाहते हैं, वह प्लानिंग कर सकते हैं. प्लानिंग में सफलता भी मिलेगी. आज के दिन वह यात्रा पर निकलें तो यात्रा भी मंगल और शुभ होगी.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-singh-rashifal-leo-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-talk-about-salary-promotion-local18-8952576.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here