Home Astrology Singh Rashifal: सिंह राशि के जातकों के लिए आज सतर्क रहने का...

Singh Rashifal: सिंह राशि के जातकों के लिए आज सतर्क रहने का दिन; भूल कर भी ना करें गुस्सा और फिजूलखर्ची!

0
11


Agency:Bharat.one Jharkhand

Last Updated:

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला ही रहने वाला है. दो बात का ध्यान रखना है कि किसी से भूलकर भी झगड़ा ना करें और दूसरा फ़िज़ूल खर्चे से बच कर रहे वरना मुश्किल में पड़ सकते…और पढ़ें

X

Singh

Singh Rashifal 16 February – भूल करके गुस्सा ना करें और फिजूल खर्ची पर कंट्रोल क

हाइलाइट्स

  • गुस्सा करने से बचें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं.
  • फिजूल खर्ची से बचें, आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है.
  • करियर और लव लाइफ में आज का दिन अच्छा रहेगा.

रांची. ग्रहों की चाल पल-पल बदलती है ऐसे में इसका सीधा प्रभाव अनेक राशि के जातकों पर भी देखने को मिलता है. ऐसे में सिंह राशि के जातक के लिए आज ग्रह कुछ सही नहीं नजर आ रहे हैं. दरअसल, ग्रहों की चाल कह रही है कि आज सिंह राशि के जातकों को गुस्सा एकदम नहीं करना है. वरना फेरा में पड़ सकते हैं. आईए जानते हैं आज का दिन कैसा जाएगा, रांची के ज्योतिष आचार्य से.

ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने Bharat.one को बताया, आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला ही रहने वाला है. दो बात का ध्यान रखना है कि किसी से भूलकर भी झगड़ा ना करें और दूसरा फ़िज़ूल खर्चे से बच कर रहे वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं.

जाने कैसा रहेगा आज का दिन

• करियर 
करियर के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. काम काफी अच्छा जाएगा. लेकिन एक बात का ध्यान रखना है कि वाद विवाद नहीं करना है. ऐसे में बना बनाया काम बिगड़ सकता है. इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें.

• लव लाइफ 
वहीं, लव लाइफ की बात करें तो लव लाइफ काफी शानदार रहने वाला है. जो सिंगल जातक है उनके लिए रिश्ते आ सकते हैं. यह समय विवाह बंधन में बंधने और नए रिश्ते जोड़ने के लिए सबसे शुभ समय है.

• स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं देखी जा रही है. बस एक बात का ध्यान रखना है कि फिलहाल ठंडी चीजों का सेवन करने से एकदम बचना है. वरना लेने के देने पड़ सकते हैं.

• आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति फिलहाल ऊपर नीचे ही रहने वाली है. एक बात का ध्यान रखना है कि व्यर्थ खर्च से बचना है.पैसे तो आएंगे लेकिन अधिक खर्च और आलतू फालतू खर्च की वजह से निकल भी जाएंगे और बाद में फिर आपको पछताना पड़ेगा. ऐसे में खर्च पर एकदम कंट्रोल करके रखें. हो सके तो फिलहाल खर्च न हीं करें और अपने इच्छाओं को दबा के रखें तो ज्यादा अच्छा होगा.

• शिक्षा 
शिक्षा काफी अच्छा रहने वाला है.किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं देखी जा रही है.पढ़ाई में मन लगेगा व दिमाग एकाग्र रहेगा.

homeastro

सिंह राशि के जातकों के लिए आज सतर्क रहने का दिन! भूल कर भी ना करें गुस्सा वरना

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-horoscope-astro-tips-aaj-ka-singh-rashifal-leo-horoscope-today-love-career-business-health-money-local18-9034702.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here