Home Astrology Singh Rashifal : सिंह राशि के जातकों को आज मिलेगा चौतरफा लाभ!...

Singh Rashifal : सिंह राशि के जातकों को आज मिलेगा चौतरफा लाभ! जानें कैसा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

0
7


Agency:Bharat.one Jharkhand

Last Updated:

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए चौतरफा लाभ लेकर आ रहा है. हर तरफ से लाभ की संभावना है, धन भी आएगा व कार्य क्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. जानें कैसा रहेगा आज का पूरा दिन.

X

18-2-2025 

18-2-2025   Singh Rashifal 19 February – मिलेगा चौतरफा लाभ, विद्यार्थियों के लिए

हाइलाइट्स

  • सिंह राशि के जातकों को चौतरफा लाभ मिलेगा.
  • विद्यार्थियों के लिए भाग्य उदय का समय है.
  • करियर में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

रांची. ग्रहों की चाल पल-पल बदलती है ऐसे में इसका सीधा असर अनेक राशि के जातक पर भी देखने को मिलता है. ऐसे में सिंह राशि के जातक जिनके स्वामी ग्रह सूर्य है निडरता व पराक्रम उनके स्वभाव में देखी जाती है. उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है. आज हर तरफ से लाभ मिलने वाला है. ऐसे में आज का दिन क्या कुछ विशेष लेकर आया है, आईए जानते हैं रांची के ज्योतिष आचार्य से.

ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने Bharat.one को बताया, आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए चौतरफा लाभ लेकर आ रहा है. हर तरफ से लाभ की संभावना है, धन भी आएगा व कार्य क्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी.

जाने कैसा रहेगा आज का दिन

• करियर 
करियर के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है. आज का दिन चौतरफा लाभ लेकर आएगा.चारों ओर से आपको लाभ मिलेगा. किसी प्रोजेक्ट में अगर आप हाथ लगाने की सोच रहे हैं तो उसमें सफलता जरूर मिलेगी. इससे आपका कद और प्रतिष्ठा भी ऊंचा होगा.

• लव लाइफ 
लव लाइफ भी काफी शानदार होने वाली है. सिंगल जातकों के लिए फिलहाल गोल्डन टाइम चल रहा है. कोई ना कोई लाइफ में एंट्री जरूर करेगा और यह संबंध लंबे समय तक टिकेगा व विवाह बंधन में भी बंध सकते हैं.

• स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से फिल्हाल आपको सतर्क रहने की जरूरत है. वैसे तो ठीक रहेगा. लेकिन अगर आप बहरी चीज का सेवन करते हैं तो इन्फेक्शन का खतरा रहेगा. ऐसे में संभलकर खाएं.

• आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति फिलहाल ऊपर नीचे बना रहेगा. पैसे आएंगे लेकिन पैसे खर्च भी होंगे. जिससे मन थोड़ा उदास हो सकता है. इसीलिए सोच समझ कर खर्च करें व भूलकर भी फ़िज़ूल खर्ची ना करें.

• शिक्षा 
शिक्षा के लिहाज से एकदम गोल्डन टाइम चल रहा है. कोई भी पढ़ाई करेंगे इसका फल आपको पूरा मिलेगा. भाग्य उदय का समय है,पढ़ाई में. खासतौर पर कंपटीशन की तैयारी करने वालों के लिए तो इससे अच्छा समय और नहीं .

homeastro

सिंह राशि के जातकों को मिलेगा चौतरफा लाभ; जानें कैसा रहेगा दिन, पढ़ें राशिफल!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-astro-tips-aaj-ka-singh-rashifal-leo-horoscope-today-love-career-business-health-money-3-local18-9042140.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here