
रांची. आज यानी 16 दिसंबर से पूस मास की शुरुआत हो रही है. इसके अलावा आज से ही सूर्य एक महीने तक धनु राशि में गोचर करेंगे. ग्रह-नक्षत्र में इस बदलाव का असर सिंह राशि पर भी व्यापक रूप से पड़ने वाला है. तो चलिए रांची के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि आज सिंह राशि वालों का दिन कैसा रहने वाला है?
ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने Bharat.one को बताया कि सिंह राशि की बात करें तो आज का दिन उनके लिए आर्थिक स्थिति के मामले में थोड़ा मुश्किल हो सकता है. आज पैसे के लेनदेन में उन्हें काफी सावधानी बरतनी चाहिए. करियर में आज का दिन चार-चांद लगाने वाला है.
जाने कैसा रहेगा आज का दिन
करियर: सिंह राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. कोई नया काम मिल सकता व नया अवसर मिलने की उम्मीद है. जो भी मौका मिले उसे पूरे मन से करना है, टालना नहीं है. आपको काम के लिए प्रशंसा भी मिल सकती है.
लव लाइफ: लव के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आपकी जिंदगी में कोई नया शख्स आ सकता है या फिर प्रेम संबंध खुशी दे सकता है. आप अपनी फीलिंग्स को पार्टनर के साथ खुलकर साझा व साथ में क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर पाएंगे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. हड्डी से जुड़ी अगर कोई छोटी परेशानी है तो नजरअंदाज न करें. हालांकि, वैसे कोई गंभीर और बड़ी समस्या नहीं होगी.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति के मामले में आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. खासकर पैसे के लेनदेन कर रहे हैं तो सोच समझकर करें. क्योंकि, आज पैसे के मामले में नुकसान होने की संभावना है. आज किसी को पैसे देने से बचें. फिजूल खर्च न करें अन्यथा कर्ज मांगने की नौबत आ सकती है.
शिक्षा: शिक्षा के लिहाज से आज बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा. मन एकाग्र रहेगा, जिससे वह अच्छा खासा समय पढ़ाई में दे पाएंगे और विषय को अच्छे से समझ भी पाएंगे.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-singh-rashifal-leo-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-neither-lend-nor-take-money-local18-8897985.html






