Last Updated:
Singh Rashifal 10 January: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. करियर,यात्रा या सरकारी काम, प्यार, आर्थिक को लेकर क्या- क्या घटनाएं घटने वाली हैं, चलिए जानते हैं, लेकिन ये राशि वाले लोग आत्मविश्वास के साथ कोई भी कार्य करेंगे.
Singh Rashifal 10 January – सरकार से मिल सकता है आज कोई विशेष लाभ, प्यार में बनी
रांची. सिंह राशि के जातकों में साहस और पराक्रम की कमी नहीं रहती, क्योंकि उनके स्वामी सूर्य होते हैं. इसीलिए उनके भीतर नेतृत्व करने की क्षमता गजब की देखी जाती है.यह जहां भी होते हैं, वहां लीडर बनकर रहते हैं. ऐसे में ग्रहों की गोचर आज उनके लिए क्या कुछ खास लेकर आई है और आज का दिन कैसा जाएगा, आइए जानते हैं रांची के ज्योतिष आचार्य से.
ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने Bharat.one को बताया कि आज सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है. स्वास्थ और शिक्षा दोनों ही उत्तम रहने वाला है. हालांकि, धन संचय करने में थोड़ी परेशानी आ सकती है.
जाने कैसा रहेगा आज का दिन
• करियर – करियर के लिहाज से आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है. खासकर तौर पर वैसे लोग, जो लोग यात्रा पर जाना चाहते हैं या फिर यात्रा वाला काम होता है,वह काम जरुर सफल होगा. साथ ही, अगर सरकार से जुड़कर काम कर रहे हैं, तो सरकार की तरफ से आज बहुत फायदा मिलने का पूरा उम्मीद है.
• लव लाइफ- प्यार में आज स्थिरता बनी रहेगी, जिससे आपके अंदर से खुशी महसूस होगी. किसी प्रकार की कोई भी अनबन नहीं होगी, प्यार की कमी आज नहीं होने वाली. आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे से तालमेल बिठाकर आज के दिन का पूरा आनंद लेंगे.
• स्वास्थ्य- आज स्वास्थ्य काफी उत्तम रहने वाला है, लेकिन एक बात का ध्यान रखना है कि ठंडे चीजों से आपको परहेज रखना है. ठंडी चीज का सेवन भूलकर भी ना करें, वरना हड्डी का दर्द या फिर कमर दर्द जैसी समस्या हो सकती है. अन्यथा आज का दिन अच्छा रहेगा.
• आर्थिक स्थिति- आर्थिक स्थिति तो फिलहाल अच्छी नहीं रहेगी. क्योंकि, आपका अच्छा खासा पैसा अपने किसी परिजन या फिर कहीं इन्वेस्टमेंट में लगने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है. फिलहाल धन संचय करने में आपको थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.
• शिक्षा – शिक्षा के लिए आज का दिन बहुत ही मजबूत रहने वाला है. वैसे लोग जो विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं. वह आज अच्छा खासा प्लानिंग कर सकते हैं और उनको सफलता भी मिलेगा. एकाग्र होकर लंबे समय तक पढ़ेंगे और यह पढ़ाई आगे चलकर बड़ा फलदाई साबित होगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-singh-rashifal-10-january-doors-to-success-will-open-these-zodiac-get-big-good-news-in-career-success-in-dream-of-studying-abroad-leo-horoscope-today-local18-8950363.html

















