
पूर्णिया:- तुला राशि के लिए बुधवार 25 दिसंबर बहुत ही खास रहेगा. लेकिन इस दिन तुला राशि के जातक को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. थोड़ी सी चूक उन्हे सालोभर परेशान करेगी. जानकारी देते हुए पूर्णिया के ज्योतिष आचार्य बंशीधर झा Bharat.one को बताते हैं कि तुला राशि के जातक के लिए बुधवार 25 दिसंबर का दिन काफी अच्छा रहेगा. नई योजना बनाने में सफल होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आर्थिक वृद्धि होगी. उच्च बौद्धिक क्षमता का विकास होगा. अध्ययन की दृष्टि से बहुत अच्छा दिन रहेगा. पहले की तरह ही छात्र- छात्राओं को अध्ययन करने में रुचि रहेगी.
वहीं इस दिन तुला राशि के परीक्षार्थी को परीक्षा में सफलता मिलेगी. पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी, तो परिवार के हित के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं. प्रेम प्रसंग वाले जातक के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. नई योजना और नई दिशा के साथ आगे बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा और साथ में उच्च पदस्थ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
यात्रा के दौरान बरते ये सावधानी, नहीं तो लगेगा घाटा
पूर्णिया के ज्योतिष आचार्य वंशीधर झा Bharat.one को आगे बताते हैं कि तुला राशि के जातक को यात्रा करने के दौरान थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है. यात्रा के दौरान अनावश्यक आर्थिक क्षति हो सकती है. जैसे पैसे का जाना, पैसा निकाल लेना या पैसे की चोरी हो जाना, इस तरह के योग बन रहे हैं. ऐसे में इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है.
इस दिन करें ये आसान उपाय
उन्होंने कहा कि तुला राशि के जातक को इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग या वस्त्र का दान करना चाहिए. वहीं इस दिन भगवान गणेश जी की पूजन करना अति लाभकारी होगा. शाम के समय कुत्ते को बिस्कुट खिलाना साथ में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आज सुबह शहद में हल्दी मिलाकर खाना चाहिए, जिससे आपकी सभी मुसीबतें दूर रहेगी.
FIRST PUBLISHED : December 25, 2024, 06:59 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-daily-horoscope-aaj-tula-rashifal-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-local18-8917772.html

















