Home Astrology Tula Rashifal: Take care of your health today, you will be betrayed...

Tula Rashifal: Take care of your health today, you will be betrayed by your friends today, be cautious and do these simple remedies today

0
4


Agency:Bharat.one Bihar

Last Updated:

पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि आज 16 फरवरी, रविवार, तुला राशि के जातकों के लिए मिला-जुला असर वाला रहेगा. दिन तो ठीक रहेगा, लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपने मित्रों से सतर्क रहें.

X

आज

आज आपको अपने मित्रों से रहना होगा सावधान

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि आज 16 फरवरी, रविवार, तुला राशि के जातकों के लिए मिला-जुला असर वाला रहेगा. दिन तो ठीक रहेगा, पर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपने मित्रों से सतर्क रहें.

सेहत का रखें ध्यान 
पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि आज रविवार का दिन तुला राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक रहेगा, लेकिन उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, नहीं तो सर्दी-ज़ुकाम से परेशानी हो सकती है. साथ ही, खानपान पर ध्यान नहीं देने से पेट संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं. आर्थिक दृष्टिकोण से आज का समय आपके लिए अच्छा रहेगा. आज मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन यदि आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर चल रहा है, तो आज आपके मित्र आपके साथ विश्वासघात और धोखा भी कर सकते हैं.

बाहरी लोगों की वजह से होगा झगड़ा
आज आपको पारिवारिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी. पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह दिन उपलब्धि प्राप्त करने वाला है. आज मित्रों का सहयोग मिलेगा, परंतु कुछ छोटी बातों पर अनावश्यक विवाद हो सकता है और बाहरी व्यक्ति की ओर से झगड़ा कराने का प्रयास भी किया जाएगा. दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन सुखद रहेगा. आपके जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और पारिवारिक लोग भी आपका अच्छा साथ देंगे. रोजगार क्षेत्र में आप कन्फ्यूजन के बावजूद आगे बढ़ेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे. यात्रा करते समय सावधानी बरतनी आवश्यक है.

आज के दिन करें ये उपाय
पूर्णिया के आचार्य वंशीधर कहते हैं कि आज तुला राशि के जातकों को भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए. साथ ही, शंकर भगवान की पूजा कर उन्हें पंचामृत चढ़ाएं. आज के दिन लाल रंग का वस्त्र धारण करने से आपका दिन और भी बेहतर रहेगा.

homeastro

सेहत का रखें ध्यान, मित्रों से रहें सावधान, नहीं तो मिलेगा धोखा, जानें टिप्स


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-tula-rashifal-take-care-of-your-health-today-you-will-be-betrayed-by-your-friends-be-cautious-and-do-simple-remedies-local18-9035547.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here