Home Astrology Vastu Tips: पैसों के साथ भूलकर भी न रखें ये 6 चीजें...

Vastu Tips: पैसों के साथ भूलकर भी न रखें ये 6 चीजें नहीं तो रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी, घर आएगी कंगाली

0
2


Last Updated:

Vastu Tips For Money: कर किसी की दिली तमन्ना होती है कि उसके घर की तिजोरी हमेशा भरी रहे, लेकिन क्या आप जनते हैं कि पैसों के साथ कुछ चीजें बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए?

पैसों के साथ भूलकर भी न रखें ये 6 चीजें नहीं तो रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

धन प्राप्ति के लिए वास्तु टिप्स

Vastu Tips For Money: हर कोई चाहता है कि उसकी कमाई में लगातार बढ़ोतरी होती रहे लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं आता. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का उल्लेख है जिन्हें पैसों के साथ रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है और कमाई की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. वास्तुशास्त्री रवि पाराशर उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें पैसों के साथ भूलकर भी नहीं रखना चाहिए.

लोहे की चीजें: वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसों के साथ लोहे से बनी चीजें नहीं रखनी चाहिए. ऐसा माना जाता है कि लोहा राहु का प्रतिनिधित्व करता है और यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है. इससे आमदनी पर बुरा असर पड़ता है और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं.

काले रंग का धागा: पैसों की जगह पर काले रंग का धागा रखना भी अशुभ माना जाता है. काला रंग शनि का प्रतीक है और यह नकारात्मकता का संचार करता है. इससे जीवन में आर्थिक अस्थिरता आती है और धन की हानि हो सकती है.

धारदार चीजें: वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसों के साथ कभी भी धारदार चीजें जैसे चाकू, ब्लेड या कैंची नहीं रखनी चाहिए. ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती हैं और धन के प्रवाह को बाधित करती हैं.

फटे-पुराने नोट: अपनी तिजोरी या पर्स में कभी भी फटे-पुराने नोट नहीं रखने चाहिए. ऐसा माना जाता है कि ये नोट धन की ऊर्जा को कम करते हैं और आर्थिक परेशानियों का कारण बनते हैं.

चाबी: वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में चाबी रखना अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है और वे नाराज हो जाती हैं जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

गलत तरीके से कमाया गया धन: कभी भी गलत तरीके से कमाए गए धन को अपने मेहनत से कमाए हुए पैसों के साथ नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है.

अपने घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं. इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है. धन रखने की जगह को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें. इन वास्तु टिप्स को अपनाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं और कमाई की रफ्तार को बढ़ा सकते हैं.

homeastro

पैसों के साथ भूलकर भी न रखें ये 6 चीजें नहीं तो रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-vastu-tips-for-money-do-not-keep-these-things-with-your-tijori-and-purse-in-hindi-8981019.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here