Home Astrology Vrishabh Rashi: सावधान! नौकरी  में आएगी आफत, तो बिजनेस में होगा बड़ा...

Vrishabh Rashi: सावधान! नौकरी  में आएगी आफत, तो बिजनेस में होगा बड़ा फायदा जानें वृषभ राशि वालों का राशिफल

0
7


Last Updated:

Vrishabh Rashi: काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि ग्रह गोचर के हिसाब से आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं होगा.आज आपके जीवन में खासकर करियर के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा.

X

वृषभ

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

हाइलाइट्स

  • करियर में उतार-चढ़ाव और सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
  • बिजनेस में बड़ी डील और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
  • लव लाइफ में शादी का प्रस्ताव रखने का अच्छा समय है.

वाराणसी: वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार 20 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है. इस दिन अनुराधा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है. यह योग वृषभ राशि वालों के जिंदगी में ऑफत ला सकते हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि ग्रह गोचर के हिसाब से आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं होगा. आज आपके जीवन में खासकर करियर के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा. आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आज आप भूलकर भी अपने बॉस से बात विवाद न करें. इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है. आज आपको अपने ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करना होगा.

कर सकते हैं बड़ी डील
वहीं बिजनेस के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा होगा.आज आप बिजनेस के क्षेत्र में कोई बड़ी डील कर सकतें है. इसके साथ ही आज आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होगी. आज आपको निवेश से अच्छा फायदा मिलेगा. इसके अलावा प्रॉपर्टी में निवेश से भी आप अच्छा लाभ भविष्य में प्राप्त कर सकतें है.

बन जाएगी शादी की बात
आज वृषभ राशि वालों का लव लाइफ भी शानदार रहेगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक जगह या पार्क में समय जरूर बिताए. इससे आप दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. इसके साथ ही आज आप अपने पार्टनर से अपने शादी का प्रस्ताव भी रख सकते हैं.

सभी संकट होंगे दूर
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 है. आज आप भगवान विष्णु की पूजा और पीला चंदन का टीका लगाए इससे आपके कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और वैवाहिक कष्ट भी दूर होंगे.


homeastro

नौकरी  में आएगी ऑफत, तो बिजनेस में होगा फायदा जानें वृषभ राशि वालों का राशिफल


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishabh-rashi-rashifal-taurus-horoscope-today-be-careful-there-will-be-trouble-in-job-but-there-will-be-huge-profit-in-business-local18-9113863.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here