Home Astrology vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों को आज मिलेगा शुभ समाचार, इन...

vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों को आज मिलेगा शुभ समाचार, इन रंगों के कपड़ों का करें इस्तेमाल, हर काम में मिलेगी सफलता

0
6



अभिषेक जायसवाल/ वाराणसी: हिन्दू वैदिक पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इस दिन आद्रा नक्षत्र है और पौष महीने की शुरुआत हो रही है. पौष महीने का पहला दिन सोमवार का है, जो वृषभ राशि वालों के लिए काफी अच्छा होगा. इस दिन आपके जेब पर थोड़ा एक्सट्रा खर्च का दबाव पड़ सकता है. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय से सोमवार (16 दिसम्बर) का दिन आपके लिए कैसा रहेगा.

वृषभ राशि वालों को आज परिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है. जिससे आपको थोड़ी टेंशन भी होगी. इसके साथ ही आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज आप नए काम की शुरुआत भी कर सकतें हैं. इसमें आपको सफलता मिलेगी.

बॉस का मिलेगा पूरा सहयोग

यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आज आप अपने कार्यक्षेत्र पर आज सफेद रंग का कपड़ा पहन कर जाएं. इससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आज अच्छे लाभ का योग बना हुआ है. इसके अलावा यदि आप नौकरी पेशा से जुड़े हैं तो आज आपको अपने बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा. आज आपका पूरा दिन ऊर्जा से भरा होगा.

लव लाइफ में पार्टनर का मिलेगा सहयोग

वहीं आज वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ भी बेहतर रहेगा. आज आपको आपके पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. इसके अलावा यदि आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. पुराने झगड़े भी आज आपके खत्म हो सकते हैं. आज आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं.

इन रंगों का करें प्रयोग

आज आप सफेद, गुलाबी रंग के कपड़ों का प्रयोग करते हैं तो आज आपका दिन काफी शुभ होगा. आज आपके लिए शुभ अंक 7 है. आज आप शाम 7 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 10 मिनट के बीच किसी भी नए काम की शुरुआत न करें.  इस समय में आप किसी से बेवजह लड़ाई झगड़ा भी न करें, इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/aaj-ka-vrishabh-rashifal-taurus-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-get-good-news-today-local18-8898046.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here