Home Astrology Vrishabha Aaj Ka Rashifal: वृषभ राशि वाले आज दुश्मनों से रहें सावधान,...

Vrishabha Aaj Ka Rashifal: वृषभ राशि वाले आज दुश्मनों से रहें सावधान, बस कर लें ये उपाय, लव लाइफ में पार्टनर करेगी पूरा सहयोग

0
9



वाराणसी: हिंदू पंचांग के अनुसार मंगलवार को पौष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. इस दिन हस्त नक्षत्र और शोभन योग का अद्भुत संयोग बन रहा है. यह संयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहने वाला है. आज आपको धन लाभ तो होगा, लेकिन दुश्मनों से आज आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत भी है. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से आज वृषभ राशि वालों के लिए बिजनेज, करियर, लव लाइफ के साथ पूरा दिन कैसा रहने वाला है.

काशी के पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा. आज आपको धन का लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. आज आप किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है.

विरोधियों से रहें सावधान

इसके अलावा वृषभ राशि के जातकों को आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है. आज आप बेवजह किसी से बहस न करें और बात विवाद से बचे नहीं, तो आप मुश्किल में फंस सकतें हैं.

हर काम में मिलेगी सफलता

आज के दिन आप अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर बनाए रखें तभी आपको सफलता मिलेगी. आज आपको बिजनेज में फायदा होगा और आप पुराने मित्रों से मुलाकात भी कर सकतें है. इससे आपको कुछ नया करने का आइडिया भी मिल सकता है.

लव लाइफ में रहेगी खुशहाली

आप आपका लव लाइफ भी काफी अच्छा रहने वाला है. आज आपको आपके पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकतें हैं. इससे पुराने लड़ाई झगड़े भी सुलट जाएंगे.

दूर होंगे संकट

आज आपका शुभ अंक 7 होगा. आज आप ऑरेंज या क्रीम रंग के कपड़े का प्रयोग कर सकतें है. इससे आपको फायदा होगा. आज आप जब सुबह घर से बाहर निकलें, तो हनुमान जी का दर्शन जरूर करें और सिंदूर का टीका अपने माथे पर लगाएं. इससे सभी संकट दूर हो जाएंगे.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishabh-rashi-rashifal-taurus-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-day-full-confidence-economic-situation-strong-local18-8915507.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here