Home Astrology Vrishchik Rashifal: शत्रुओं करेगा ये काम, महादेव की करें उपासना, आज करें...

Vrishchik Rashifal: शत्रुओं करेगा ये काम, महादेव की करें उपासना, आज करें यह उपाय

0
8


Last Updated:

Vrishchik Rashifal: आज वृश्चिक राशि वाले जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, खर्चे भी आपके बढ़ सकते हैं, ऐसे में आज आप इन समस्याओं से बचने के लिए ज्योतिषी के द्वारा बताए गए कुछ उपाय कर सकते हैं.

X

ज्योतिषाचार्य

ज्योतिषाचार्य

दरभंगा:- आज 17 मार्च 2025 को वृश्चिक राशि वाले जातकों के खर्चे बढ़ सकते हैं, व परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं दूसरी ओर परिवार और संतान से सुख मिलेगा. तो आज का दिन आपका कैसा रहने वाला है, इस बारे में ज्योतिषी क्या बताते हैं, चलिए जानते हैं

इसके बारे में जानकारी देते हुए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं, कि 17 मार्च 2025, सोमवार को वृश्चिक राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है. इस दिन खर्च बढ़ सकता है, और कुछ परेशानी सामने आ सकती है. इस दिन आपको अपमान या मानहानि का भी सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में समस्याएं हो सकती हैं, साथ ही जानवरों के हमले और शत्रुओं से भी परेशान हो सकते हैं. इन सब कारणों से आपको तनाव हो सकता है. हालांकि, परिवार और संतान से कुछ सुख मिलेगा, और अगर आप ग्रहों के लिए कुछ उपाय करेंगे, तो स्थिति आपके लिए बेहतर हो सकती है

आज करें यह उपाय
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का तथा वाल्मीकिकृत सुंदर कांड का पाठ करना और श्वेत वस्त्र धारण करना श्रेष्ठ होगा . वहीं चावल से निर्मित खीर का भोजन करें और महादेव को भी भोग लगाएं, तथा शिव आराधना करें. ये सब उपाय करने से अशुभ कारक योग में कमी आएगी.

homeastro

वृश्चिक राशि वाले आज शत्रुओं से रहें सावधान, महादेव की करें उपासना

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashifal-scorpio-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-beware-of-enemies-local18-9103946.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here