Home Astrology Vrshchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों पर आज मंडरा रहा संकट! जानवरों का...

Vrshchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों पर आज मंडरा रहा संकट! जानवरों का हमला और…, बचाव के लिए करें ये उपाय

0
7


Agency:Bharat.one Bihar

Last Updated:

20 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का जो समय है, वह प्रतिकूल समय है. चंद्रमा लग्नस्त होने के कारण बालादृष्ट जन्य दोष है, वह दोष कारक है. अतः पाचन संबंधित पीड़ा, जला घात, जानवरों का हमला, …और पढ़ें

X

Darbhanga 

Darbhanga 

हाइलाइट्स

  • वृश्चिक राशि वालों को आज पत्नी से मनमुटाव होगा.
  • आज वृश्चिक राशि वालों को अपमानित होना पड़ सकता है.
  • शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करना लाभकारी होगा.

दरभंगा:- आज 20 फरवरी 2025 को वृश्चिक राशि वालों का दिन कैसा रहेगा, इसको लेकर ज्योतिषीय गणना की है. इसके बारे में विस्तृत जानकारी कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागअध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा देते हैं. उन्होंने बताया कि 20 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का जो समय है, वह प्रतिकूल समय है. चंद्रमा लग्नस्त होने के कारण बालादृष्ट जन्य दोष है, वह दोष कारक है. अतः पाचन संबंधित पीड़ा, जला घात, जानवरों का हमला, स्त्री जन विरोध, मानसिक पीड़ा कारक योग बन रहा है. इसके साथ मानहानि कारक भी योग बन रहा है.

इस तरह का बन रहा योग
कुंभ राशि में सूर्य होने के कारण अनावश्यक कारक योग बन रहा है. वृश्चिक राशि के जातक को आज के दिन अपमानित होना पड़ सकता है. मस्तिष्क में सिर दर्द मस्तिष्क पीड़ा कारक योग बन रहा है. आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को पत्नी से मनमुटाव होगा. वहीं आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को दान कारक योग और धन प्राप्ति कारक योग भी बन रहा है. अतः पूर्ण रूप से अनुकूलता प्राप्त करने हेतु शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करना होगा. बृहस्पतिवार होने के कारण शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ लाभकारी होगा. शिव पार्थिव लिंग का पूजन बेलपत्र के द्वारा करने से विशेष फल प्राप्ति कारक योग बनाएगा. दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करना श्रेष्ठकर हो गया.

जीवन में आएगी अनुकूल परिस्थिति
गौरतलब है कि आज के दिन वृश्चिक राशि को अनावश्यक, व्यर्थ खर्च कारक योग बन रहा है. आज क्रोधित स्वभाव के कारण नजर आएंगे. कुल मिलाकर अच्छा समय रहे वाला है. हालांकि ज्योतिषाचार्य के द्वारा बताए गए उपायों को करके वृश्चिक राशि के जातक अपने ऊपर चल रहे अशुभत्व कारक योग को समाप्त कर सकते हैं. आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुल मिलाकर अच्छा समय तो कह सकते हैं. लेकिन इन तमाम परेशानियों से बचने के लिए ज्योतिषाचार्य के बताए गए उपायों को आप अपना सकते हैं. इससे आपके जीवन में अनुकूल परिस्थिति आएगी.

homeastro

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों का पत्नी से होगा मनमुटाव, करें ये उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-scorpio-horoscope-today-aaj-vrshchik-rashifal-love-career-business-differences-their-wives-local18-9044191.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here