Wednesday, March 4, 2026
21 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Weekly Horoscope: कर्क, सिंह वालों को बिजनेस में होगा बंपर लाभ, कन्या वालों के आय के स्रोत बढ़ेंगे, धन में होगी वृद्धि


कर्क साप्ताहिक राशिफल 2024 नवंबर

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन वे अपनी बुद्धि और विवेक से उन पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे. इस दौरान आप अपने साहस और मित्रों के सहयोग से कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठों से अपने काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है. लंबे समय से लंबित स्थानांतरण या पदोन्नति भी हो सकती है. व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है. आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको लाभ मिलेगा. सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी उपलब्धियों के कारण आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी. आपको तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में रोजगार की दिशा में किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ साबित होगा. आपको अपने प्रेमी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है.

भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 9

सिंह साप्ताहिक राशिफल 2024 नवंबर

गणेशजी कहते हैं कि यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए मिले-जुले परिणाम देने वाला साबित होगा. सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रियजन की बेरुखी के कारण आप दुखी महसूस करेंगे. इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा. इस सप्ताह आपको भावनाओं में बहकर या अति आत्मविश्वास में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में आपको व्यापार के लिए लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा लाभकारी लेकिन थकाने वाली होगी, जिससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको स्वास्थ्य और रिश्तों दोनों को लेकर बहुत सावधान रहने की आवश्यकता होगी. इस दौरान आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है या आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, जिसके कारण आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. इस दौरान कुछ ऐसे खर्चे आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं, जिनकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. घर की मरम्मत आदि पर अपनी जेब से अधिक पैसा खर्च करना आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है. प्रेम संबंधों को बेहतर बनाने के लिए गलतफहमियों से बचना होगा. किसी भी मतभेद को विवाद की बजाय बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें. दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा.

भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 6

कन्या साप्ताहिक राशिफल 2024 नवंबर

गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह भागदौड़ से भरा रहने वाला है. हालांकि, ऐसा करने से आपको मनचाही सफलता मिलेगी. सप्ताह की शुरुआत में व्यापार में लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे. किसी योजना में पहले किया गया निवेश भारी मुनाफा देगा. नौकरीपेशा लोगों के सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और कार्यस्थल पर उन्हें सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत उत्पन्न होंगे. संचित धन में वृद्धि होगी. विदेश में काम करने वालों के लिए यह समय शुभ साबित होगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी धार्मिक-सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. इस दौरान आपको बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा. हालांकि, स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं कहा जा सकता. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. आपको अपने लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा. सप्ताह के अंत में परिवार के साथ किसी पर्यटन या तीर्थ स्थान की यात्रा संभव है. आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं.

भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 18


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/weekly-horoscope-saptahik-rashifal-kark-singh-kanya-rashi-weekly-horoscope-25-november-to-1-december-2024-astrology-prediction-wealth-will-increase-in-hindi-8854203.html

Hot this week

फूले-फूले रसदार मालपुआ की रेसिपी, संजीव कुमार ने शेयर किया बनाने का आसान तरीका

होमवीडियोलाइफ़फूडफूले-फूले रसदार मालपुआ की रेसिपी, संजीव कुमार ने...

Venus Transit In Pisces on holika dahan shukra gochar lucky for six Zodiac Signs | होलिका दहन के दिन शुक्र का मीन राशि में...

होमराशिहोलिका दहन के दिन शुक्र गोचर, मेष समेत...

Topics

फूले-फूले रसदार मालपुआ की रेसिपी, संजीव कुमार ने शेयर किया बनाने का आसान तरीका

होमवीडियोलाइफ़फूडफूले-फूले रसदार मालपुआ की रेसिपी, संजीव कुमार ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img