Last Updated:
Weekly Horoscope 15 to 21 December 2025: दिसंबर के यह सप्ताह मकर और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है तो मीन राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी. मकर राशि वालों को मित्रों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. साथ ही सरकार से जुड़े लोगों से निकटता बढ़ेगी. कुंभ राशि वाले जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत और परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है. मीन राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे, उनके संचित धन में वृद्धि होगी. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 15 से 21 दिसंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 15 to 21 December 2025
मकर राशि वालों को दिसंबर के इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. सप्ताह की शुरुआत से ही आपको विभिन्न क्षेत्रों में मनचाही सफलता मिलती दिखाई देगी. सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी पुरानी समस्या का समाधान होने से आप राहत की सांस लेंगे. मित्रों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. सरकार से जुड़े लोगों से निकटता बढ़ेगी. भूमि-भवन आदि से जुड़े मामले बातचीत से सुलझेंगे. अगर आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में लंबित है, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. सप्ताह के मध्य में आपको किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. इस दौरान अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा साबित होगा और वे मनचाहा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे. रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह अनुकूल है. विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है. लव लाइफ मजबूती आएगी, लव पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर मिलेंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1
कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 15 to 21 December 2025
दिसंबर का यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए सौभाग्य और समृद्धि लेकर आएगा. इस सप्ताह जीवन में छोटी-मोटी बाधाओं के बावजूद, आपको मनचाही सफलता और लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध शुभ साबित होगा. इस दौरान उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. आपकी मेहनत और अच्छे काम की सराहना होगी. किसी खास काम के लिए आपको सम्मानित भी किया जा सकता है. हालांकि, इस दौरान आपको उन लोगों से भी बेहद सावधान रहने की जरूरत होगी, जो अक्सर आपकी योजनाओं को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं. उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत और परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है. इस सप्ताह के अंत तक उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है. अगर आपके परिवार के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है, तो इस सप्ताह किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से गलतफहमियां दूर होंगी और आपका रिश्ता एक बार फिर पटरी पर आ जाएगा. अगर आप किसी से अपने प्यार का इज़हार करने की सोच रहे हैं, तो ऐसा करना आपके काम आ सकता है. साथ ही, पहले से चले आ रहे लव लाइफ और भी मजबूत होंगे. दाम्पत्य जीवन में खट्टी-मीठी नोकझोंक के साथ सुखमयी स्थिति रहेगी.
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 6
मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 15 to 21 December 2025
मीन राशि वालों के लिए दिसंबर का यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा. नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय मध्यम है, ऐसे में उन्हें सतर्क रहना चाहिए और ऑफिस पर लोगों की छोटी-छोटी बातों को तूल देने के बजाय अपना काम करते रहना चाहिए. मीन राशि वालों को किसी भी सहकर्मी पर आँख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए और उनके काम को बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करना चाहिए. इस दौरान आपका किसी अनचाही जगह तबादला हो सकता है या किसी काम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है. बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का दूसरा भाग पहले भाग की बजाय काफी शुभ साबित होगा. आय संबंधी समस्याओं का समाधान होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे, उनके संचित धन में वृद्धि होगी. रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा. घर-परिवार से जुड़ी जो भी समस्याएं पिछले कुछ समय से आपकी चिंता का प्रमुख कारण बन रही थीं, वे काफी हद तक हल हो जाएंगी. लव लाइफ में अनुकूलता रहेगी और लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मज़बूत होंगे. वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा.
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद
भाग्यशाली अंक: 2
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/weekly-horoscope-makar-kumbh-meen-zodiac-sign-saptahik-rashifal-15-to-21-december-2025-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-ws-kl-9964547.html







