Home Astrology Weekly horoscope 2 to 8 February 2026 Aries, Taurus Gemini | saptahik...

Weekly horoscope 2 to 8 February 2026 Aries, Taurus Gemini | saptahik rashifal 2 to 8 February 2026 mesh vrishabh mithun | साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 मेष राशि, वृषभ राशि और मिथुन राशि

0
1


Last Updated:

Weekly Horoscope 2 to 8 February 2026: फरवरी का पहला सप्ताह मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. मेष राशि वालों का रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है और सगे-संबंधियों का सहयोग मिलता रहेगा. वृषभ राशि वालोंद्वारा लिया गया पारिवारिक निर्णय इस सप्ताह सफल साबित होगा और परिवार के सदस्य उसकी तारीफ करेंगे. मिथुन राशि वाले करियर अथवा कारोबार से जुड़ी चुनौतियों को सकारात्मक रहते ज्यादा अच्छी तरह से फेस कर सकते हैं. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 2 से 8 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

ख़बरें फटाफट

मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 2 to 8 February 2026

मेष राशि वालों के लिए फरवरी का पहला सप्ताह जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने के लिए आ रहा है. अगर आपको बीते कुछ समय से प्रयास करने पर भी कार्यों के शुभ परिणाम या फिर कहें मनचाही सफलता नहीं मिल रही थी तो इस सप्ताह से मिलना प्रारंभ हो जाएगी. आप पाएंगे कि आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सौभाग्य का साथ मिलना शुरू हो गया है और आपके अटके हुए काम तेजी से पूरे हो रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और उन्हें अपने सीनियर का पूरा आशीर्वाद मिलेगा.

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है. यह सप्ताह छात्र वर्ग के लिए भी खुशियां और उन्नति को लिए हुए है. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए छात्रों को परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा. जिन लोगों को बीते कुछ समय से कारोबार में लगातार घाटा झेलना पड़ रहा था, उन्हें मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी. व्यवसाय के विस्तार की योजना साकार रूप लेते हुए नजर आएगी. कुल मिलाकर काम धंधा एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है. पूरे सप्ताह सगे-संबंधियों और इष्ट-मित्रों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा. लव लाइफ मजबूत आएगी. वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.

भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 1

वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 2 to 8 February 2026

वृषभ राशि वालों के लिए फरवरी का पहला सप्ताह गुडलक लिए है. इस सप्ताह आप आपके भीतर गजब की ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा. आपके द्वारा किए गए प्रयास और मेहनत सफल होगी. सोचे हुए कार्य के समय पर पूरा होने से आपको सुख की अनुभूति होगी लेकिन आपको करियर या कारोबार आदि से जुड़ा कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर या फिर असमंजस की स्थिति में लेने से बचना चाहिए अन्यथा लाभ के प्रतिशत में कमी आ सकती है. कुछ ऐसी ही स्थिति रिश्ते-नाते में बनी रहने वाली है.

इस सप्ताह आपके द्वारा लिया गया पारिवारिक निर्णय सफल साबित होगा और परिवार के सदस्य उसकी तारीफ करेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में आपको पूरा करना मुश्किल हो जाए. जो लोग समाज सेवा या राजनीति से जुड़े हुए हैं उनके लिए सप्ताह का उत्तरार्ध शुभ साबित होगा. इस दौरान उनके मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी. इस दौरान घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में बीतेगा.

घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. अध्ययन-अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी बीमारी को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी. शारीरिक एवं मानसिक परेशानी से बचने के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें.
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 10

मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 2 to 8 February 2026

मिथुन राशि वालों को फरवरी के पहले सप्ताह मनचाही सफलता और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी. यह सप्ताह उनके लिए बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है, ऐसे में उन्हें सप्ताह की शुरुआत से अपने समय, ऊर्जा, धन आदि का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी. यदि आप चाहते हैं कि आपको अनचाही परेशानी का सामना न करने पड़े तो आप अपने छुपे हुए शत्रुओं से खूब सावधान रहें और दूसरों के भरोसे अपना काम छोड़ने की भूल बिल्कुल ना करें.

आपकी प्रोफेशनल लाइफ हो या फिर निजी लाइफ, दूसरों से उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करने का प्रयास करें. करियर अथवा कारोबार से जुड़ी चुनौतियों को आप सकारात्मक रहते ज्यादा अच्छी तरह से फेस कर सकते हैं. ऐसे में किसी चीज को लेकर मन में नकारात्मक विचार न पाले रखें और सभी को मिलाकर चलने का प्रयास करें. रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए संवाद का सहारा लें और परिजनों की अपेक्षाओं की अनदेखी ना करें अन्यथा दूरियां घटने की बजाय बढ़ सकती हैं. लव रिलेशन में दिखावा करने से बचें और मर्यादा बनाए रखें अन्यथा बेवजह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 2

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें

homeastro

मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/weekly-horoscope-mesh-vrishabh-mithun-zodiac-sign-saptahik-rashifal-2-to-8-february-2026-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-ws-kl-10131998.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here