Home Astrology Weekly horoscope 2 to 8 February 2026 Cancer Leo Virgo | saptahik...

Weekly horoscope 2 to 8 February 2026 Cancer Leo Virgo | saptahik rashifal 2 to 8 February 2026 kark singh kanya | साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 कर्क राशि, सिंह राशि और कन्या राशि

0
1


Last Updated:

Weekly Horoscope 2 to 8 February 2026: फरवरी का पहला सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है तो सिंह और कन्या राशि वालों को मिले-जुले प्रभाव मिलेंगे. कर्क राशि वालों के इस सप्ताह पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे और घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. सिंह राशि वाले व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. कन्या राशि वालों को इस सप्ताह करियर-कारोबार के साथ-साथ परिवार के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ी समस्या भी बनी रह सकती है, जिसका निराकरण करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 2 से 8 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

ख़बरें फटाफट

कर्क, सिंह, कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 2 to 8 February 2026

कर्क राशि वालों के लिए फरवरी का पहला सप्ताह गुडलक लिए हुए है. इस सप्ताह आपको अपने करियर में मनचाही प्रगति और कारोबार में मनचाहा लाभ होता हुआ नजर आएगा. आपके सभी सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे. सप्ताह के पूर्वार्ध में सुख-साधन से जुड़े किसी बड़े समान की प्राप्ति संभव है. यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन अथवा वाहन के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे. घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.

सप्ताह के मध्य में लंबे समय बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात के संयोग बनेंगे. इस दौरान करियर-कारोबार से संबंधित लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा शुभ साबित होगी. नौकरी में बदलाव या फिर प्रमोशन की कामना पूरी होगी. विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी. यदि आप बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे तो इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है. अविवाहित लोगों के विवाह का योग बनेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान निकल जाने पर मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी.

भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 9

सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 2 to 8 February 2026

सिंह राशि वालों को फरवरी के पहले सप्ताह अपनी सेहत और संबंधों का विशेष ख्याल रखना होगा. सप्ताह की शुरुआत में ही किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ मन-मुटाव हो सकता है. इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें. यदि आपका भूमि-भवन अथवा कारोबार आदि को लेकर किसी के साथ विवाद चल रहा है तो उसे बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के बातचीत के जरिए समाधान निकालना ज्यादा उचित रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपके काम में अडंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं.

इस दौरान कार्यस्थल पर अपने विरोधियों की साजिश का शिकार होने से बचें. व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह किसी भी जोखिम भरी योजना में धन निवेश करने से बचें. छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है. सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को इग्नोर करने से बचना चाहिए अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है. खान-पान एवं दिनचर्या सही रखें अन्यथा पेट संबंधी समस्या पैदा हो सकती है. लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3

कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 2 to 8 February 2026

कन्या राशि वालों को फरवरी के पहले सप्ताह किसी भी कार्य को आधे-अधूरे मन से नहीं करना चाहिए अन्यथा बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं. कार्यों में मनचाही सफलता और आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए आपको सप्ताह की शुरुआत से ही अपने धन एवं समय का प्रबंधन करके चलना होगा. इस सप्ताह आपको किसी भी काम में शार्टकट लेने या नियम कानून को तोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है. इस सप्ताह आपके सिर पर करियर-कारोबार के साथ-साथ परिवार के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ी समस्या भी बनी रह सकती है, जिसका निराकरण करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है.

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कामकाज के सिलसिले में अपने मूल स्थान से दूर जाना पड़ सकता है. यात्रा सुखद और नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने करियर और जीवन दोनों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि चीजों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको पारदर्शिता बनाए रखनी होगी. अगर आप लव रिलेशनशिप में हैं तो अपने लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें. वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने और कलह से बचने के लिए संवाद का सहारा लें और बेवजह की बहसबाजी से बचें.

भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 1

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें

homeastro

कर्क, सिंह, कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/weekly-horoscope-kark-singh-kanya-zodiac-sign-saptahik-rashifal-2-to-8-february-2026-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-ws-kl-10131999.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here