Tuesday, February 17, 2026
22 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Weekly Horoscope 2024: मेष, वृष वालों को बिजनेस में मनचाहा लाभ मिलेगा, मिथुन वालों के प्रेम संबंध होंगे प्रगाढ़


मेष साप्ताहिक राशिफल 2024 जुलाई-अगस्त

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में आपके घर में कोई धार्मिक या शुभ कार्य संपन्न हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको सभी का सहयोग मिलेगा. व्यापार में आपको मनचाहा लाभ मिलेगा, लेकिन सप्ताह के मध्य में आपको अचानक जीवन में किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. घर के किसी बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकता है. इस दौरान भूमि और भवन से जुड़े विवाद के कारण आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. घर के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस दौरान आपको उस पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. हालांकि, कठिन समय आपके लिए ज्यादा लंबा नहीं रहेगा और सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने विवेक और इष्ट मित्रों की मदद से जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे. इस दौरान आप व्यापार में जो कार्य छूटे हुए थे, उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे. प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत आशाजनक और सफल नहीं कहा जा सकता है. इस सप्ताह आपको अपने लव पार्टनर से मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपका मन अशांत रहेगा. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचें. अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत सावधान रहें.

भाग्यशाली रंग: मैरून
भाग्यशाली अंक: 6

Weekly Horoscope 2024: कर्क, सिंह वालों का लव पार्टनर से विवाद तनाव का कारण बनेगा, कन्या राशि वाले शत्रु से सावधान रहें

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 2024 जुलाई-अगस्त

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य और लाभकारी सिद्ध होगा. सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यस्थल पर वरिष्ठों और कनिष्ठों दोनों का सहयोग मिलेगा. परिवार के किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. धार्मिक कार्य संपन्न होंगे. यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो आपका विरोधी आपसे समझौता करने को तैयार हो सकता है. इस सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी योजना या व्यवसाय में धन लगाने का लाभ मिल सकता है. कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद और लाभकारी सिद्ध होंगी. इस सप्ताह योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपको सफलता मिलेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप परिवार से जुड़े निर्णय ले सकते हैं. संगीत में रुचि बढ़ेगी. सप्ताह के अंत तक भूमि-भवन खरीदने-बेचने का सपना साकार होगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. प्रेम संबंध मजबूत और प्रगाढ़ होंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.

भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 5

इसे भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2024: तुला वालों को सप्ताह के अंत में मिलेगी बड़ी खुशखबरी, वृश्चिक, धनु वालों को आर्थिक तंगी का सामना करना होगा

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 2024 जुलाई-अगस्त

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पहले की अपेक्षा दूसरे भाग में अधिक सकारात्मक रहने वाला है, क्योंकि सप्ताह की शुरुआत में आप पर ऑफिस से संबंधित अतिरिक्त कार्यभार का बोझ रह सकता है. इस दौरान आपके विरोधी भी आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं. ऐसे में सतर्क रहें और किसी अनावश्यक विवाद में न पड़ें. सप्ताह के मध्य में आपको काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य और सामान दोनों का अच्छे से ख्याल रखें. सप्ताह के दूसरे भाग में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. सामाजिक गतिविधियों के प्रति झुकाव अधिक बढ़ सकता है. जो लोग विदेश में नौकरी या पढ़ाई करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सप्ताह के दूसरे भाग में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. इस दौरान करीबी दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी. किसी धार्मिक स्थान से संबंधित यात्रा भी संभव है. आपका मन दान आदि में लगेगा. व्यापार में मनचाहा लाभ अर्जित करेंगे. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे.

भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 7

इसे भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2024: मकर वालों पर इस सप्ताह भगवान की कृपा बरसेगी, कुंभ, मीन वालों के प्रेम संबंधों में आ रही रुकावटें होंगी दूर


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/mesh-vrishabh-mithun-rashi-saptahik-rashifal-29-july-to-4-august-2024-weekly-horoscope-astrology-prediction-will-get-desired-profits-in-business-8528067.html

Hot this week

Topics

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

दीपिका पादुकोण स्टाइल रसम राइस रेसिपी आसान तरीका और खास टिप्स.

दीपिका पादुकोण कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियोज़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img