Last Updated:
Weekly Horoscope 22 to 28 December 2025: दिसंबर का अंतिम सप्ताह कर्क और कन्या राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है और सिंह राशि वालों के लिए बेहद शुभ. कर्क राशि वालों के दिसंबर का अंतिम सप्ताह उठाए गए कदम और उनका व्यवहार उनके लाभ-हानि का कारण बनेगा. सिंह वालों की इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. कन्या राशि वालों की इस सप्ताह संतान से जुड़ी कोई समस्या भी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 22 से 28 दिसंबर का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 22 to 28 December 2025
कर्क राशि वालों के लिए दिसंबर का अंतिम सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. इस सप्ताह कर्क राशि वालों को जोखिम भरे काम करने से बचना चाहिए और अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना चाहिए क्योंकि उनके द्वारा उठाए गए कदम और उनका व्यवहार ही उनके लाभ-हानि का कारण बनेगा. अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो इस सप्ताह ऑफिस में अपने सीनियर और अधीनस्थों के साथ सामंजस्य बिठाकर काम करना उचित रहेगा. चूंकि यह पूरा सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए मध्यम रहने वाला है. ऐसे में ऑफिस में लोगों की बातों को महत्व देने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें. कागजी कार्रवाई पूरी कर लें अन्यथा अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रिलेशन के लिहाज से सप्ताह की शुरुआत पर्सनल रिलेशन के लिहाज से थोड़ी प्रतिकूल साबित हो सकती है. इस दौरान किसी से भी बहस करने से बचें, अन्यथा वर्षों से बना रिश्ता टूट सकता है. लव रिलेशन में दिखावा या अनावश्यक प्रदर्शन भूलकर भी ना करें, अन्यथा आपको सामाजिक रूप से बदनामी का सामना करना पड़ सकता है.
भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 4
सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 22 to 28 December 2025
दिसंबर का अंतिम सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए शुभ है. अगर आप लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, तो इस सप्ताह आपको मनचाही नौकरी या आय का कोई साधन मिल सकता है. अगर आप विदेश में उच्च शिक्षा या व्यवसाय के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आपके प्रयास सफल होंगे. विदेश यात्रा और उससे जुड़े कार्यों में धन लाभ के योग बनेंगे. यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए जीवन में आगे बढ़ने के बड़े अवसर लेकर आएगा. इस सप्ताह आपका जुड़ाव सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों से होगा और उनकी मदद से आप लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे. अगर आप समाजसेवा या राजनीति से जुड़े हैं, तो आपका कद और पद बढ़ेगा. समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी. रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह अनुकूल साबित होगा. आपके लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी. आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 9
कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 22 to 28 December 2025
कन्या राशि वालों के लिए दिसंबर का अंतिम सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में आपको नियोजित कार्यों को पूरा करने में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान आप अपने रिश्तेदारों से अपेक्षित मदद ना मिलने के कारण थोड़े दुखी रहेंगे. अपनी मेहनत का फल न मिलने के कारण भी आप थोड़े उदास हो सकते हैं. सप्ताह का पूर्वार्ध ना केवल व्यक्तिगत संबंधों के लिहाज से, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी थोड़ा प्रतिकूल साबित होगा. इस दौरान मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक कष्ट हो सकता है. इस सप्ताह वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें, अन्यथा चोट लगने की आशंका रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए, इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं. काम और ज़िम्मेदारियों में अचानक बड़े बदलाव के कारण आपको कठिनाइयों का अनुभव करना पड़ सकता है. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं, तो इस सप्ताह आपको किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए. इस सप्ताह संतान से जुड़ी कोई समस्या भी आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है. हालांकि, तमाम विपरीत परिस्थितियों के बीच, प्रेमी या जीवनसाथी का सहयोग आपको सहारा देगा.
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 10
About the Author
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/weekly-horoscope-kark-singh-kanya-zodiac-sign-saptahik-rashifal-22-to-28-december-2025-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-ws-kl-9987206.html

















