Last Updated:
Weekly Horoscope 22 to 28 December 2025: तुला राशि वालों के लिए दिसंबर का अंतिम सप्ताह अच्छा रहेगा तो वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा. तुला राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह आय के अतिरिक्त स्रोत बनाएगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. वृश्चिक राशि वालों की किसी करीबी मित्र की मदद से रिश्तेदारों के साथ उत्पन्न गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. धनु राशि वाले इस सप्ताह आर्थिक तंगी से बचने के लिए, अपने पैसों का प्रबंधन करें और सोच-समझकर खर्च करें. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 22 से 28 दिसंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 22 to 28 December 2025
तुला राशि वालों के लिए दिसंबर का अंतिम सप्ताह जीवन में नए अवसर लेकर आएगा. इस सप्ताह भाग्य आपके द्वार पर दस्तक देगा, लेकिन इसका लाभ उठाने के लिए आपको दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी मेहनत और प्रयास पर विश्वास रखना होगा. जो जातक लंबे समय से उच्च शिक्षा या व्यवसाय के लिए विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, उन्हें इस सप्ताह बड़ी सफलता मिल सकती है. विदेश से संबंधित बिजनेस करने वालों के लिए भी यह सप्ताह शुभ रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह आय के अतिरिक्त स्रोत बनाएगा. मनचाहे स्थान या प्रतिष्ठित पद पर ट्रांसफर की इच्छा पूरी होगी. रिलेशन के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है. भाई-बहन और माता-पिता आदि के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रियजन के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा. लव रिलेशन में मजबूती आएगी और आपको लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 22 to 28 December 2025
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिसंबर का अंतिम सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. इस सप्ताह आपको जीवन में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने या नियम-कानून तोड़ने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए झूठ का सहारा ना लें, अन्यथा आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है. भावनाओं में बहकर या दबाव में आकर किसी के लिए झूठी गवाही देने की गलती ना करें, अन्यथा आपको लंबे समय तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं, तो इस सप्ताह आपको बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. बाजार में फंसे पैसे को निकालने को लेकर भी आप चिंतित रहेंगे. पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिछले कुछ समय से जो समस्याएं आपको लगातार परेशान कर रही थीं, उनका सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ समाधान देखने को मिलेगा. किसी वरिष्ठ व्यक्ति या किसी करीबी मित्र की मदद से रिश्तेदारों के साथ उत्पन्न गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. लव रिलेशन में सावधानी से आगे बढ़ें और जल्दबाजी में कोई भी गलती ना करें, जिससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है.
भाग्यशाली रंग: मैरून
भाग्यशाली अंक: 12
धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 22 to 28 December 2025
धनु राशि वालों के लिए दिसंबर का अंतिम सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. धनु राशि वालों को इस सप्ताह आलस्य और अहंकार दोनों से बचना होगा. सप्ताह की शुरुआत से ही आप पर व्यक्तिगत और व्यावसायिक जिम्मेदारियों का अतिरिक्त बोझ रहेगा, जिन्हें आपको बेहतर तरीके से निभाना होगा. इस सप्ताह आपको जीवन की सभी समस्याओं का समाधान ढूँढने के लिए चिंता करने की बजाय सोचने की ज़रूरत होगी. खासकर तब जब आपको अपने करियर में तमाम कोशिशों के बावजूद औसत परिणाम मिल रहे हों. इस सप्ताह आपको सभी आलोचनाओं को नज़रअंदाज़ करते हुए अपने काम को बेहतर तरीके से करने की ज़रूरत होगी. अगर आप बिना कोई गलती किए समय पर अपना काम पूरा कर लेते हैं, तो आप हारी हुई बाजी भी जीत सकते हैं. स्वास्थ्य और रिश्तों के लिहाज से सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. ऐसे में इस दौरान अनावश्यक तनाव न लें और अपनी दिनचर्या के साथ-साथ अपने खान-पान को भी सही रखें. आर्थिक तंगी से बचने के लिए, अपने पैसों का प्रबंधन करें और सोच-समझकर खर्च करें. इस सप्ताह बेहतर रिश्ते बनाए रखने और गलतफहमियों को दूर करने के लिए, संवाद का सहारा लें और अपने जीवनसाथी या प्रेमी की भावनाओं का सम्मान करें.
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 6
About the Author
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/weekly-horoscope-tula-vrishchik-dhanu-zodiac-sign-saptahik-rashifal-22-to-28-december-2025-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-ws-kl-9987208.html

















