Home Astrology Weekly horoscope 24 to 30 November 2025 Cancer Leo Virgo | saptahik...

Weekly horoscope 24 to 30 November 2025 Cancer Leo Virgo | saptahik rashifal 24 to 30 November 2025 kark singh kanya | साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 नवंबर 2025 कर्क राशि, सिंह राशि और कन्या राशि

0
4


Last Updated:

Weekly Horoscope 24 to 30 November 2025: नवंबर का अंतिम सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा, वहीं सिंह और कन्या राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. कर्क राशि वालों की अगर परिवार में कुछ समस्याएं चल रही हैं तो इस सप्ताह आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से मुक्ति मिल सकती है और लव पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. सिंह राशि वालों का घर-परिवार के लिहाज से सप्ताह का मध्य आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. कन्या राशि वालों को शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 24 से 30 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल.

ख़बरें फटाफट

कर्क, सिंह, कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 24 to 30 November 2025

कर्क राशि वालों के लिए नवंबर का अंतिम सप्ताह शुभ फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय शुभ है. सप्ताह के पूर्वार्ध में विद्यार्थियों को विशेष सफलता मिलेगी. इस दौरान परीक्षा और प्रतियोगिताओं की तैयारी में लगे लोगों को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार प्राप्त होगा. उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी. अगर आप विदेश में बिजनेस में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो इस सप्ताह इस दिशा में प्रयास करने पर आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. नौकरीपेशा वर्ग के लिए भी यह सप्ताह काफी अनुकूल रहने वाला है. नवंबर के अंतिम सप्ताह कर्क राशि वालों की मनचाहा तबादला पाने की इच्छा पूरी हो सकती है. अगर आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे थे, तो आपको किसी अच्छे संस्थान से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. अगर आप पिछले कुछ समय से किसी पारिवारिक समस्या को लेकर परेशान थे, तो इस सप्ताह घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसका समाधान अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा. चूंकि समय आपके अनुकूल चल रहा है, इसलिए अपने समय का सदुपयोग करें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. ऐसा करने से आपकी आय, मान-सम्मान आदि में मनचाही वृद्धि होगी. लव लाइफ और भी मजबूत होंगे. इस सप्ताह आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. सप्ताह के अंत में आप परिवार के साथ पिकनिक पार्टी का प्लान बना सकते हैं.

भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5

सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 24 to 30 November 2025

सिंह राशि वालों को नवंबर के अंतिम सप्ताह सावधानी ना बरतने से दुर्घटनाएं हो सकती हैं’ वाली कहावत याद रखनी होगी. इस सप्ताह थोड़ी सी भी लापरवाही आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है. सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से बेहद सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वे उनके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में अपनी योजनाओं को पूरा होने से पहले किसी के सामने उजागर ना करें. घर-परिवार के लिहाज से सप्ताह का मध्य आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ बहस से बचने के लिए अपनी तरफ से भरपूर प्रयास करें और दूसरों से बात करते समय विनम्रता से पेश आएं. इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का भी खास ध्यान रखने की जरूरत होगी. अपने तन-मन को बेहतर बनाने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं, तो इस सप्ताह कोई भी बड़ा व्यापारिक सौदा जल्दबाजी में या किसी के बहकावे में आकर ना करें, अन्यथा आपका निवेशित धन फंस सकता है. थोक व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मध्यम और खुदरा व्यापार करने वालों के लिए सामान्य फलदायी साबित होगा. नवंबर के अंतिम सप्ताह लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए सिंह राशि वालों को अहंकार और गलतफहमियों को त्यागकर अपने लव पार्टनर की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करना होगा, अन्यथा बात बिगड़ सकती है. सप्ताह के उत्तरार्ध में वैवाहिक जीवन से जुड़ी कुछ परेशानियां आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3

कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 24 to 30 November 2025

कन्या राशि वालों के लिए नवंबर का अंतिम सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में आपको काम के सिलसिले में लंबी या छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा थका देने वाली और अपेक्षा से कम फलदायी साबित होगी, जिससे आप थोड़ा उदास महसूस कर सकते हैं. इस दौरान घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं भी आपके लिए चिंता का कारण बन सकती हैं. कन्या राशि के जातकों को पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है. इस सप्ताह अपनी दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा आपको शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में ज़मीन-जायदाद से जुड़े विवाद आपके लिए चिंता का कारण बन सकते हैं. कन्या राशि वाले नवंबर के अंतिम सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति अधिक आकर्षित महसूस कर सकते हैं. किसी के साथ हाल ही में हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है, लेकिन जल्दबाजी या भावुकता में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आपको सामाजिक रूप से बदनामी का सामना करना पड़े. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कन्या राशि वालों को अपने जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए. रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए, पार्टनर के सामने अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करें.

भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 4

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

कर्क, सिंह, कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/weekly-horoscope-kark-singh-kanya-zodiac-sign-saptahik-rashifal-24-to-30-november-2025-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-ws-kl-9887203.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here