Home Astrology Weekly horoscope 29 December to 4 January 2026 Capricorn Aquarius Pisces |...

Weekly horoscope 29 December to 4 January 2026 Capricorn Aquarius Pisces | saptahik rashifal 29 December to 4 January 2026 makar kumbh meen | साप्ताहिक राशिफल 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि

0
1


Last Updated:

Weekly Horoscope 29 December to 4 January 2026: जनवरी का पहला सप्ताह मकर राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव वाला तो कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. मकर राशि वालों को न्यू ईयर के पहले सप्ताह अतिरिक्त मेहनत और प्रयास करने की आवश्यकता होगी. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह मातृ पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है और पैतृक संपत्ति मिल सकती है. मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह आय के स्रोत बढ़ेंगे और आपके संचित धन में भी वृद्धि होगी. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

ख़बरें फटाफट

मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 29 December to 4 January 2026

मकर राशि वालों के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना ही बेहतर होगा. सप्ताह की शुरुआत में आपको काम का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ सकता है. इसे पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत और प्रयास करने की आवश्यकता होगी. इस दौरान काम को लेकर तनाव रह सकता है. व्यापारियों को व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. इस पूरे सप्ताह भूलकर भी नियम-कानून ना तोड़ें और सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर लें, अन्यथा अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में अनावश्यक भागदौड़ और कार्यों के पूरा ना होने से मन में निराशा और शरीर में थकान रहेगी. मकर राशि वालों के लिए रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह छोटी-मोटी बातों को नज़रअंदाज़ करना ही उचित रहेगा. सप्ताह के पूर्वार्ध में जीवनसाथी के साथ ही नहीं, बल्कि ससुराल वालों के साथ भी किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है. लव रिलेशन में सावधानी से आगे बढ़ें और किसी भी प्रकार के दिखावे से बचें.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3

कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 29 December to 4 January 2026

कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह छोटे-मोटे कामों को पूरा करने के लिए ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम धीमी गति से पूरे होंगे. सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी बुद्धिमता से विरोधियों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे. बिजनेस पार्टनर के साथ बिजनेस को लेकर जो मतभेद थे, वे किसी मित्र की मदद से बातचीत और सुलह-समझौते से सुलझ जाएंगे. सप्ताह की शुरुआत में आप व्यापार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में भोग-विलास की इच्छा प्रबल रहेगी और आप सुख-सुविधाओं से जुड़ी विलासिता की चीजों पर बड़ी मात्रा में धन खर्च कर सकते हैं. इस दौरान आपको मातृ पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है. आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है. जो लोग अविवाहित हैं, उनकी शादी तय हो सकती है. अविवाहित लोगों को अपने मनचाहे साथी का जीवन में प्रवेश मिल सकता है. वहीं विवाहित लोगों को परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे. इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी नीतियों व सलाह आदि की सराहना होगी.

भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 4

मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 29 December to 4 January 2026

मीन राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. अगर आप विदेश से संबंधित बिजनेस करते हैं या वहां अपना करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं, तो इस संबंध में भी विदेश यात्रा संभव है. मीन राशि वालों को इस सप्ताह अपनी मेहनत और प्रयासों का पूरा फल मिलने वाला है. नौकरीपेशा जातकों के अधिकारी उनके काम से प्रसन्न रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठों से बहुत सी नई बातें सीखने और समझने का अवसर मिलेगा. आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे और आपके संचित धन में भी वृद्धि होगी. इस सप्ताह ना केवल आपके करियर और व्यवसाय में, बल्कि आपके अध्यात्म में भी प्रगति होगी. एक ओर जहां आपको व्यवसाय में लाभ और कार्यस्थल पर पदोन्नति का सुख मिलेगा, वहीं दूसरी ओर आपका मन समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा. धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर दान-पुण्य करने का अवसर मिलेगा. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी. किसी खास काम में आपको अपने भाई-बहनों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है. लव रिलेशन मजबूत होंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 9

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें

homeastro

मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/weekly-horoscope-makar-kumbh-meen-zodiac-sign-saptahik-rashifal-29-december-to-4-january-2026-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-ws-kl-10010760.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here