Home Astrology what does mobile number last digit 9 say understand from mobile numerology...

what does mobile number last digit 9 say understand from mobile numerology | मोबाइल का अंतिम अंक 9 का मतलब क्या है

0
0


हर व्यक्ति का मोबाइल नंबर अलग-अलग होता है. मोबाइल न्यूमरोलॉजी में मोबाइल के 10 नंबर में अंतिम अंक काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. उससे यह जाना जा सकता है कि आपके पास किस तरह के लोगों का फोन आता है. आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके करियर के लिए कितना महत्वपूर्ण है. मोबाइल अंक​ ज्यो​तिष की दुनिया में मोबाइल के अंतिम 4 अक महत्वपूर्ण हैं, लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं कि मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 9 है तो उसका क्या मतलब होता है? मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 9 का प्रभाव क्या हो सकता है?

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 9

अंक ज्योतिष में अंक 9 को मंगल ग्रह का कारक माना जाता है. मंगल साहस और पराक्रम का प्रतीक है. उसके अंदर काफी ऊर्जा होती है. मंगल को धरती पुत्र भी कहा जाता है. मंगल के शुभ प्रभाव से व्यक्ति कर्मठ होता है. उसके पास जमीन-जायदाद का सुख होता है और टेक्नोलॉजी में महारत हासिल हो सकती है. इन लोगों का करियर सेना, साहसिक कार्यों, पुलिस आदि में अधिक होता है.

मोबाइल न्यूमरोलॉजी के आधार पर देखा जाए तो अंक 9 अंंक ज्योतिष का प्रभावशाली नंबर है. जिनके भी मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 9 है, उन लोगों में मानवी गुण काफी होते हैं और वे साहसी होंगे. इस नंबर पर जो लोग कॉल करेंगे, वे काफी जोश और ऊर्जा से यानि तेज आवाज में बात करेंगे. आप उनकी ऊर्जा से खुद भी ऊर्जावान हो जाएंगे.

सामने वाला व्यक्ति आपसे सकारात्मक बातें करेगा. उसकी बातों में आपको कोई नकारात्मकता नहीं मिलेगी. ये आदमी आप से केवल अपने काम के बारे में बात करेगा. वह अपने उद्देश्य को ध्यान में रखकर ही बातें करेगा. वो आप से कोई फालतू बात नहीं करेगा.

यदि आप बिजनेस से जुड़े हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 9 आपके बिजनेस के साथ ठीक बैठ रहा है या नहीं. अगर बिजनेस के साथ सही नहीं मिलता है तो यहां काम खराब हो सकता है. मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 9 को व्यक्ति के काम, उसके मूलांक और भाग्यांक के साथ मैच करके देखा जाता है कि वह आपको लाभ देगा या नहीं.

ये भी पढ़ें: मोबाइल नंबर का आखिरी अंक है 5, तो जान लीजिए इसका पॉवर पंच, आपका बिजनेस रॉकेट की तरह करेगा ग्रो

ज्योतिषशास्त्र के आधा पर देखा जाए तो मंगल ग्रह से जुड़े व्यवसाय रियल एस्टेट, धातु, मशीनरी निर्माण और बेचना, खेल उपकरण, सर्जरी, कृषि, सेना, पुलिस, रक्षा जैसे क्षेत्र से हो सकते हैं. इनमें से किसी भी एक कार्य से जुड़े लोगों के लिए मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 9 सहायक हो सकता है. इसमें भी आपका मूलांक और भाग्यांक भी देखना होगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-what-does-mobile-number-last-digit-9-say-understand-from-mobile-numerology-ws-kl-9561916.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here