Science Facts Behind Basant Panchmi Dress: देशभर में 14 फरवरी को बसंत पंचमी मनाया जाएगा. इसे हम सरस्वती पूजा भी कहते हैं. यह हर साल माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आती है. इस दिन स्कूलों और घरों में मां सरस्वती की पूजा की जाती है. बसंत पंचमी के दिन लोग घरों में ज्ञान, कला और संगीत की देवी सारदा की पूजा करते हैं और उनके लिए व्रत रखते हैं. इस खास दिन पर लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीला रंग शुभ माना जाता है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीला रंग ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. बसंत पंचमी के दिन से ठंड कम हो जाती है और वसंत ऋतु का आगमन होता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन पीले कपड़े पहनने से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है.
सरस्वती पूजा में क्या चढ़ाएं
ऐसा माना जाता है कि मां सरस्वती को पीले चावल बहुत पसंद हैं इसलिए इस दिन मीठे पीले चावल बनाकर मां को भोग लगाएं और पीले वस्त्र पहनकर मां सरस्वती की पूजा करें. मां की पूजा के बाद देवी सरस्वती को पीले चावल चढ़ाएं. इसके बाद प्रसाद को लोगों में बांट दें.
पीले कपड़े पहनने का क्या है साइंस फैक्ट्स
साइंस की माने तो पीला वास्तव में एक महत्वपूर्ण रंग है. यह हमारे मस्तिष्क को मजबूत बनाता है और हमें खुश महसूस करने में मदद करता है. जब हम पीला देखते हैं, तो हमारा शरीर सेरोटोनिन नामक एक विशेष हार्मोन रिलीज करता है, जो हमें कम तनाव महसूस करने में मदद करता है. पीला रंग हमें अधिक उत्साहित महसूस कराता है और हमारे मस्तिष्क को अच्छे से काम करने में मदद करता है. पीले फल और सब्जियां भी हमें कई बीमारी से बचाते हैं.
FIRST PUBLISHED : February 10, 2024, 14:21 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/why-people-wear-yellow-dress-on-basant-panchmi-know-science-facts-behind-this-8057854.html







