Last Updated:
Deoghar News: 30 अगस्त को सिंह राशि में सूर्य, केतु और बुध के त्रिग्रही राजयोग से मिथुन, कर्क और कुंभ राशियों को करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में शुभ फल मिलेंगे.
देवघर: हर ग्रह एक समय के बाद अपनी राशि बदलता है, जिससे कभी-कभी अद्भुत संयोग बनते हैं. एक ही राशि में कई ग्रह इकट्ठे हो जाते हैं, जिससे शुभ और अशुभ योग बनते हैं. आने वाले दिनों में सिंह राशि में 3 बड़े ग्रहों का मिलन होगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. आइए जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से कि किन ग्रहों का मिलन होगा और इसका किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
जानें क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बताया कि 30 अगस्त को सिंह राशि में त्रिग्रही राजयोग बनने वाला है, जो 15 सितंबर तक रहेगा. फिलहाल सिंह राशि में केतु और सूर्य हैं, लेकिन 30 अगस्त को बुध भी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इससे त्रिग्रही राजयोग बनेगा, जिसका प्रभाव तीन राशियों मिथुन, कर्क और कुंभ पर सकारात्मक होगा.
मिथुन राशि
त्रिग्रही राजयोग का प्रभाव मिथुन राशि पर सकारात्मक रहेगा. सभी अधूरे कार्य पूरे होंगे. कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में रहेगा. करियर और कारोबार में वृद्धि होगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी.
कर्क राशि
त्रिग्रही राजयोग का प्रभाव कर्क राशि पर भी सकारात्मक रहेगा. नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि हो सकती है. जमीन, प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं. नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ रहेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है.
कुंभ राशि
त्रिग्रही राजयोग का प्रभाव कुंभ राशि पर भी सकारात्मक रहेगा. काम और कारोबार में तरक्की मिलेगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. संतान की चाह रखने वाले दंपतियों को खुशखबरी मिल सकती है. भाग्य साथ देगा और अधूरे कार्य पूरे होंगे. यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो लाभप्रद होगी. सेहत में सुधार होगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
