Saturday, March 7, 2026
28 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

आए दिन घर में होता है क्लेश, तो करें जौ के आटे का ये उपाय, घर बन जाएगा, ‘स्वर्ग से भी सुंदर’!


Last Updated:

Rishikesh: होलिका दहन के समय बहुत से उपाय किए जा सकते हैं जिनसे तमाम फायदे मिलते हैं. इसी क्रम में अगर आपके घर में बहुत झगड़ा होता है हर समय क्लेश बना रहता है तो जौ के आटे का ये उपाय करें.

X

गृह

गृह क्लेश से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन पर करें जौ के आटे से जुड़े उपाय 

हाइलाइट्स

  • होलिका दहन पर जौ का आटा चढ़ाने से गृह क्लेश दूर होता है.
  • जौ का आटा चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
  • यह उपाय परिवार में शांति और समृद्धि लाने में सहायक है.

ऋषिकेश: होलिका दहन हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. यह पर्व फाल्गुन पूर्णिमा की रात को मनाया जाता है, जो होली के एक दिन पहले आता है. इस साल यह पर्व 13 मार्च यानी आज मनाया जाएगा. इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक उपाय किए जाते हैं, जिनमें से एक है होलिका दहन की अग्नि में जौ का आटा चढ़ाना. यह उपाय विशेष रूप से गृह क्लेश से मुक्ति पाने और घर में सुख-शांति लाने के लिए किया जाता है.

पुरानी है ये परंपरा
Bharat.one के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित शिव शक्ति एस्ट्रोलॉजी सेंटर की ज्योतिषी शकुंतला बेलवाल ने कहा कि होलिका दहन के समय जौ का आटा चढ़ाना एक सरल और प्रभावी उपाय है, जो गृह क्लेश से मुक्ति और सुख-शांति की पाने में सहायक होता है. यह परंपरा हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित की गई है और आज भी प्रासंगिक है. श्रद्धा, विश्वास और सही विधि के साथ किए गए ये उपाय निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम देते हैं. हालांकि, आध्यात्मिक उपायों के साथ-साथ, व्यावहारिक जीवन में उचित प्रयास और सकारात्मक सोच भी आवश्यक है.

जौ का आटा चढ़ाने का महत्व
होलिका दहन के समय जौ का आटा चढ़ाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है. जौ को पवित्र अनाज माना जाता है और इसका उपयोग विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में होता है. होलिका की अग्नि में जौ का आटा चढ़ाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे घर में शांति और समृद्धि आती है.

उपाय की विधि
होलिका दहन से पहले शुद्ध जौ का आटा लें. अगर संभव हो तो आटे को घर पर ही पिसवाएं ताकि उसकी शुद्धता बनी रहे. खुद का और आटे का शुद्धिकरण करें. स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और आटे को एक साफ पात्र में रखें. होलिका दहन के शुभ मुहूर्त में दहन स्थल पर पहुंचें. वहां पहुंचकर भगवान का स्मरण करें और अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना करें. होलिका की अग्नि प्रज्वलित होने पर, श्रद्धा और विश्वास के साथ जौ का आटा अग्नि में अर्पित करें. इस दौरान अपनी गृह क्लेश से मुक्ति और सुख-शांति की प्रार्थना करें.

इस उपाय के लाभ
यह उपाय करने से परिवार में चल रहे विवाद, तनाव और असहमति कम होती है, जिससे घरेलू वातावरण सुखद बनता है.जौ का आटा चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, जिससे मानसिक शांति और संतुलन बनता है. यह उपाय नकारात्मक शक्तियों को दूर करने में सहायक होता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

homedharm

आए दिन घर में होता है क्लेश, नहीं रहती शांति तो करें जौ के आटे का ये उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Hot this week

Kandariya Mahadeva Temple This Khajuraho temple is made of over 800 sculptures and large stones | 800 से ज्यादा मूर्तियां और बड़े पत्थरों को...

होमफोटोधर्म800 से ज्यादा मूर्तियां और पत्थरों को काटकर...

किचन में नया ट्रेंड! राइस पेपर शीट्स से बनाएं हेल्दी और कुरकुरे स्नैक्स, जानें आसान टिप्स

होमफोटोलाइफ़फूडमैदे का हेल्दी विकल्प है राइस पेपर शीट्स,...

Topics

Kandariya Mahadeva Temple This Khajuraho temple is made of over 800 sculptures and large stones | 800 से ज्यादा मूर्तियां और बड़े पत्थरों को...

होमफोटोधर्म800 से ज्यादा मूर्तियां और पत्थरों को काटकर...

किचन में नया ट्रेंड! राइस पेपर शीट्स से बनाएं हेल्दी और कुरकुरे स्नैक्स, जानें आसान टिप्स

होमफोटोलाइफ़फूडमैदे का हेल्दी विकल्प है राइस पेपर शीट्स,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img