Last Updated:
Khandwa News : मकर संक्रांति पर खंडवा के ओंकारेश्वर में लाखों श्रद्धालु नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे. पवित्र स्नान और ज्योतिर्लिंग के दर्शन से मनुष्य के पापों का नाश होता है. ज्योतिषीय संयोग और नर्मदा परिक्रमा के संकल्प ने इस पावन दिन…और पढ़ें
नर्मदा स्नान करते श्रद्धालु
खंडवा. मकर संक्रांति के मौके पर ओंकारेश्वर तीर्थ स्थल के समीप बहने वाली पवित्र नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. पुन्याशित सलिल नर्मदा नदी के सभी प्रमुख घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए लोग पहुंचे. मान्यता है कि नर्मदा नदी को भगवान भोलेनाथ की नाशिका से निकली नदी माना जाता है. नर्मदा के दर्शन मात्र से ही मनुष्य के पापों का नाश हो जाता है. नर्मदा नदी में पवित्र स्नान करने के बाद श्रद्धालु ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन और आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं. सुबह से ही कड़ाके की ठंड में श्रद्धालु मां नर्मदा में स्नान किए और भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में लगे रहे.
इस साल के योग का था काफी महत्व
ज्योतिषीय शास्त्र के जानकार अनिल शुक्ला ने बताया कि काफ़ी दिनों के बाद मकर संक्रांति पर महान संयोग बना हैं. ऐसे संयोग पर नर्मदा जी में डुबकी लगाने पर 7 जन्मों का उद्धार हो जाता है. मां नर्मदा जी की पूजा अर्चना करने से मन को शांति मिलती है. ख़ासकर मकर संक्रांति पर दूर-दूर से कई भक्त डुबकी लगाने आते हैं.
लाखो श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
मां नर्मदा के परम भक्त कपिल जी ने कहा की मां नर्मदा परिक्रमा का हमने संकल्प लिया था. आज हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर यहां पर जल विसर्जन किया और परिक्रमा पूर्ण हुई. यह मां नर्मदा जी की एक बड़ी कृपा है कि आज हमारा इस शुभ दिन पर संकल्प पूरा हुआ है. इसके साथ ही हमेशा सूर्य जल्द ही 6 बजे अस्त हो जाता था, लेकिन आज सूर्य उत्तरायण हो रहा है और आज से दिन बड़े होते जाएंगे. ठंड का जो प्रकोप है वह भी आज से कम होने लगेगा. ग्रहों की दशाएं पूरी तरह बदल जाएंगी. इसलिए आज के दिन को बड़ा पावन माना जाता है.
Khandwa,Madhya Pradesh
January 15, 2025, 15:32 IST
यहां स्नान मात्र से धुल जाते हैं पाप; भगवान भोलेनाथ से है सीधा कनेक्शन! जानें







