Last Updated:
Ram Navami 2025 Date: देवघर के आचार्य ने बताया कि इस बार रामनवमी बेहद खास संयोग में पड़ने जा रही है. इस दिन भगवान राम की पूजा के साथ ये एक काम और कर लें. घर में भर-भर कर सुख-समृद्धि आएगी.
रामनवमी के बारे मे बताते देवघर के ज्योतिषाचार्य
हाइलाइट्स
- रामनवमी 2025 में दुर्लभ संयोग बनेगा
- 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी मनाई जाएगी
- हनुमानजी की पूजा से कष्ट और दुःख समाप्त होंगे
देवघर: चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि बेहद ही शुभ मानी गई है. इसे रामनवमी भी कहते हैं. क्योंकि इस दिन भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है. रामनवमी के दिन पूरे देश में भगवान राम के साथ बजरंगबली की पूजा भी की जाती है. साथ ही, इस दिन लोग घरों में रामरक्षा स्तोत्र, राम चरित्र मानस, हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. वहीं, इस साल 2025 की रामनवमी बेहद खास है. क्योंकि, इस दिन एक दुर्लभ संयोग, जातकों को पुण्य लाभ तो कराएगा ही, उनकी मनोकामनाओं की भी पूर्ति करेगा.
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one के को बताया कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर रामनवमी मनाई जाती है. इस साल 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी का मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान राम और बजरंगबली की पूजा करनी चाहिए, जो जातक रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त भगवान हनुमानजी को चोला चढ़ाकर पूजा करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट, संकट, दुःख समाप्त हो जाते हैं. इस दिन हनुमान चालीसा अवश्य पढ़नी चाहिए.
कब है चैत्र माह की नवमी तिथि
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस साल रामनवमी की तिथि को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन है. चैत्र माह की नवमी तिथि की शुरुआत 5 अप्रैल शाम 7 बजकर 20 मिनट से हो रही है. समापन अगले दिन यानी 6 अप्रैल शाम 6 बजकर 54 मिनट पर होगा. हिंदू धर्म में उदया तिथि की मान्यता है, इसलिए उदया तिथि के अनुसार 6 अप्रैल को ही रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा.
इस दिन बन रहा दुर्लभ योग
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, इस साल 2025 मे रामनवमी के दिन बेहद दुर्लभ संयोग बना रहा है. उस दिन पुष्य नक्षत्र और धृति योग रहने वाला है. साथ ही, माता दुर्गा के नवे स्वरूप मां सिद्धिदात्री की भी पूजा की जाएगी. पुष्य नक्षत्र में पूजा पाठ करना और किसी भी चीज की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है.
Deoghar,Jharkhand
March 18, 2025, 09:45 IST
8 दिन का नवरात्र पर रामनवमी खास, दुर्लभ संयोग में करें ये काम, धन से भरेगा घर
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.







