
Mysterious Temple in UP: बहुत बार हम सच के साथ-साथ झू्ठ भी बोल देते हैं. कभी-कभी चाहकर तो कभी न चाहते हुए. लेकिन एक चमत्कारी मंदिर ऐसा है जहां कोई झूठी कसम नहीं खाता. कहानी है उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के डगौली ग्राम सभा में स्थित है नरसिंह बाबा के मंदिर की. जहां नर्सिंग बाबा की समाधि बनाई गई है और बगल में हनुमान जी का मंदिर है.
Bharat.one से बात करते हुए इस मंदिर के पुजारी महंत बताते हैं कि यह मंदिर अपने आप में एक बहुत ही चमत्कारी है. यहां लोग सच्चे मन से यदि मन्नत मांगते हैं तो उनकी मुराद पूरी होती है. यदि कोई व्यक्ति झूठ बोल रहा है तो यहां लोग लाकर उसे पीपल की लकड़ी पर खड़ा कर कसम खिलाते हैं.
यूपी का एक रहस्यमयी मंदिर
यहां झूठ बोलने वाला व्यक्ति खुद ब खुद अपने मुंह से सच उगल देता है. अगर को झूठ बोल देता है तो उसके साथ कोई ना कोई अनहोनी होती है. चाहे वह बीमार पड़ जाता है या परिवार में कोई बुरी घटना घटे. इसी वजह से लोग यहां झूठी कसम खाने से डरते हैं. पुजारी बताते हैं कि इस मंदिर में जो पुजारी रहता है उसकी मंदिर के बगल में समाधि बनाई जाती है. यह मंदिर कितने वर्ष पुराना है अब तक कोई जान नहीं पाया.
यहां मांगी हर मन्नत होती है पूरी!
कहा जाता की एक तपस्वी पुरुष थे, जिनका नाम नरसिंह बाबा था. उन्होंने इसी मंदिर में तपस्या करते हुए समाधि ली थी. इसके बाद इनका यहां मंदिर का निर्माण कराया गया. साथ ही उनके बगल में हनुमान जी का भी प्रतिमा स्थापित किया गया है. लोग यहां आकर सबसे पहले नरसिंह बाबा की समाधि की पूजा करते हैं. उसके बाद हनुमान जी की. यदि सच्चे मन से इस मंदिर में कोई अपनी मन्नत मांग ले तो उसकी मुराद पूरी होती है.
इसे भी पढ़ें – नाराज पितरों को करना है शांत, तो इस मंदिर में करें पूजा, चार धाम के बराबर मिलता है फल!
झूठ बोलने पर भी निकलता है सच!
झूठी कसम खाने वाले इस मंदिर के आसपास कभी नहीं आते हैं, क्योंकि मंदिर के पास आने से ही वह अपने मुख से सच्चाई उगलने लगते हैं. यही वजह है कि इस मंदिर पर कोई झूठी कसम कभी नहीं खाता है. इस मंदिर की विशेषता है कि पीपल की लकड़ी पर खड़े होकर कोई पीला वस्त्र पहनकर यदि किसी ने झूठी कसम खाई तो उसकी मुख से सच्चाई निकलती है और वह परेशान हो जाता है.
FIRST PUBLISHED : December 6, 2024, 16:08 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.






