
हरिद्वार: हिंदू धार्मिक ग्रंथो के अनुसार कलयुग में मां गंगा को मोक्ष दायिनी कहा गया है. कहा जाता है कि मां गंगा का धरती पर अवतरण मानव कल्याण के लिए हुआ था. राजा सागर के 60 हजार पुत्रों को मोक्ष देने के लिए राजा भगीरथ की हजारों साल की तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा ने धरती पर आकर उनके पूर्वजों को मोक्ष प्रदान किया था. गोमुख से पहाड़ों पर से होते हुए समतल क्षेत्र में मां गंगा का आगमन मानव कल्याण के लिए हुआ था.
समतल क्षेत्र के हरिद्वार में सबसे पहले मां गंगा का आगमन होता है. हरिद्वार में जहां भगवान ब्रह्मा ने लाखों साल तक तपस्या की थी. कहा जाता है कि मां गंगा का सबसे अधिक महत्व धर्म नगरी हरिद्वार में है. किसी विशेष पर्व पर यदि गंगा में स्नान करके विधि विधान से व्रत या धार्मिक अनुष्ठान किया जाए तो उसका फल संपूर्ण से भी अधिक प्राप्त होता है.
मोक्ष की प्राप्ति
धार्मिक ग्रंथो के अनुसार मार्गशीर्ष मास भगवान विष्णु को सबसे अधिक प्रिय है. इस माह में दो एकादशी तिथि पड़ती है. कृष्ण पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु के अंश से महाशक्ति देवी एकादशी का जन्म हुआ था तो वही शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु की कृपा से मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है. एकादशी पर लाख गुना फल प्राप्त करने के उपाय की ज्यादा जानकारी Bharat.one को देते हुए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि मोक्षदा एकादशी 11 दिसंबर 2024 बुधवार को आ रही है. इस दिन विधि विधान से एकादशी का व्रत करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है. एकादशी के दिन व्रत करने से पूर्व यदि हरिद्वार हर की पौड़ी पर गंगा स्नान किया जाए तो उसका लाख गुना फल प्राप्त होता है.
ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान
पंडित श्रीधर शास्त्री Bharat.one को बताते हैं कि मां गंगा में स्नान करने पर तन मन पवित्र हो जाता है. हरिद्वार हर की पौड़ी पर 11 दिसंबर 2024 को ब्रह्म मुहूर्त 3:27 am से 4:35 am के बीच गंगा स्नान करके एकादशी व्रत का संकल्प किया जाए तो व्यक्ति को एकादशी का संपूर्ण फल लाख गुना प्राप्त होता है. वहीं एकादशी व्रत का परायण अगले दिन अखंड द्वादशी तिथि में होगा. 12 दिसंबर 2024 को अखंड द्वादशी सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी. इस दिन कोई भी धार्मिक कार्य या अनुष्ठान करने पर उसका कई गुना फल प्राप्त होगा. मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी तिथि का व्रत हर की पौड़ी पर गंगा स्नान करके करने पर तन मन पवित्र होगा और जन्मों जन्म के सभी पाप खत्म होने के साथ मोक्ष की प्राप्ति आसानी से हो जाएगी.
Note: मोक्षदा एकादशी पर गंगा स्नान करने से होने वाले लाभ की अधिक जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : December 6, 2024, 11:19 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.






