ऋषिकेश: मोक्षदा एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और देवी एकादशी की पूजा कर मोक्ष की प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है. इस व्रत का पालन मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है. इस वर्ष मोक्षदा एकादशी 11 दिसंबर को मनाई जाएगी.
Bharat.one के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित श्री सच्चा अखिलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी शुभम तिवारी ने बताया कि मोक्षदा एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण है. इस दिन भगवान विष्णु और देवी एकादशी की पूजा मोक्ष प्राप्ति के लिए की जाती है. देवी का शृंगार करते समय गंगाजल, पंचामृत, लाल या पीले वस्त्र, गहने, फूल और दीपक का उपयोग होता है. वहीं देवी एकादशी का शृंगार करते समय विशेष नियमों और विधियों का पालन करना चाहिए. यह शृंगार न केवल देवी एकादशी के प्रति हमारी श्रद्धा को दर्शाता है, बल्कि इसे करने से भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है.
शृंगार के लिए आवश्यक सामग्री
गंगाजल और पंचामृत, लाल या पीले रंग के वस्त्र, गहने, चूड़ियां, बिंदी, काजल, लाली,लाल चुनरी, फूलों की माला, दीपक, कपूर और पूजा सामग्री
शृंगार विधि
पूजा स्थल को अच्छे से साफ करें और अपने हाथ-पैर धोकर पवित्र वस्त्र धारण करें.
देवी एकादशी और भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र को पूजा स्थल पर स्थापित करें.
देवी एकादशी की मूर्ति का गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करें. यह प्रक्रिया पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है.
देवी को नए लाल या पीले वस्त्र पहनाएं. इसके बाद चूड़ियां, गहने, बिंदी, और काजल से उनका शृंगार करें. लाल रंग की चुनरी उढ़ाएं और पुष्प माला अर्पित करें.
पंचमुखी दीपक जलाकर देवी और भगवान विष्णु की आराधना करें.
देवी एकादशी और भगवान विष्णु की पूजा विधिपूर्वक करें उनकी कथा का पाठ करें और आरती से पूजा संपन्न करें.
व्रत के दिन सात्विक आहार लें और गलत विचारों से बचें, शृंगार और पूजा के दौरान पवित्रता और श्रद्धा बनाए रखें.
FIRST PUBLISHED : December 4, 2024, 10:38 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
