Friday, February 27, 2026
22.8 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

गुरुवार के दिन बाल काटने के साथ साथ ये कार्य बिल्कुल भी ना करें, होगा भयंकर नुकसान


Last Updated:

Astrological remedies for Thursday : गुरुवार का दिन गुरु ग्रह और भगवान विष्णु को समर्पित है. ज्योतिष शास्त्र और पुराणों में गुरुवार के दिन का खास महत्व बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन कु…और पढ़ें

गुरुवार के दिन भूलकर भी ना करें ये काम, होगा आर्थिक नुकसान

गुरुवार के दिन भूलकर भी ना करें ये काम

हाइलाइट्स

  • गुरुवार को बाल और नाखून काटने से बचें.
  • महिलाएं गुरुवार को बाल न धोएं.
  • गुरुवार को धन का लेन-देन न करें.

गुरुवार का दिन बेहद पवित्र माना जाता है और इस दिन की प्रकृति क्षिप्र होती है. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है. इस दिन लंबी आयु और भाग्य जागृत के लिए व्रत किया जाता है. लेकिन आपने अक्सर घर के बड़े बुजुर्गों से सुना होगा कि गुरुवार के दिन ये काम करें, वो काम ना करें. हालांकि बड़े बुजुर्गों द्वारा दी गईं गुरुवार के दिन को लेकर सलाह ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सही हैं. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि गुरुवार के दिन कुछ ऐसे कार्य हैं, जिनको भूलकर भी नहीं करने चाहिए, ऐसा करने से ना सिर्फ आर्थिक हानि होगी बल्कि कुंडली में गुरु की स्थिति भी कमजोर होगी, जो वैभाव, धन, भाग्य, वैवाहिक जीवन, संतान, करियर, धर्म आदि के कारक ग्रह हैं. आइए जानते हैं गुरुवार के दिन कौन-से कार्य नहीं करने चाहिए…

ऐसा करने से तरक्की में आती है बाधा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शेविंग न बनाएं और शरीर का कोई भी बाल ना काटें अन्यथा संतान सुख और पति के विकास में बाधा उत्पन्न हो सकती है और कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है. साथ ही इस दिन नाखून काटना भी निषेध बताया गया है. ऐसा करने से धन की हानि होती है और घर के मालिक की तरक्की में भी बाधित होती है.

गुरुवार के दिन महिलाएं ना करें ये काम
गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल धोना वर्जित बताया गया है. महिलाओं की कुंडली में गुरु ग्रह पति और संतान का कारक माना जाता है. इस प्रकार महिलाएं अगर गुरुवार के दिन बाल धोती हैं तो इसका नकारात्मक प्रभाव संतान और पति दोनों पर पड़ता है. साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति भी कमजोर होती है और शुभ प्रभाव में भी कमी आती है. जिससे घर में सुख-शांति और समृद्धि में कमी आती है और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

गुरुवार के दिन ना करें यह काम
गुरुवार के दिन धन का लेन देन करने से बचना चाहिए. इस दिन ना तो किसी को धन दें और ना ही किसी से धन लें. इस दिन दिए गए धन की वापस आने की संभावना कम है. इस दिन धन का लेन देने करने से गुरु ग्रह के प्रभाव में कमी आती है, जिसकी वजह से धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

पूजा के समय ध्यान रखें यह चीज
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय सरसों या तिल के तेल का दीपक नहीं जलाना चाहिए. ऐसा करने से भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं और पूजा का पूरा पुण्य फल प्राप्त नहीं हो पाता है. इसलिए ध्यान रखें कि तिल या तेल का दीपक ना जलाकर केवल घी का दीपक जलाएं. साथ ही ध्यान रखें कि इस दिन पूजा-पाठ, बर्तन, आंखों से जुड़े सामान और धारदार वस्तुएं जैसे कैंची, चाकू आदि चीजें ना खरीदें, ऐसा करना अशुभ माना जाता है.

गुरुवार के दिन इन चीजों को ना खाएं
गुरुवार के दिन दूध, भुने चना, केला, खिचड़ी खाना वर्जित बताया गया है. साथ ही इस दिन भूलकर गुरु, देवी-देवता, परिजन-प्रियजन, दादा-दादी, धर्म का अपमान करना और मजाक उड़ाने से बचें, ऐसा करने से गुरु के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा करने से परिवार में वाद-विवाद की आशंका बनी रहती है और नौकरी व कारोबार में भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

इन चीजों को खाने से बचें
गुरुवार के दिन घर में पौछा लगाना वर्जित बताया गया है, ऐसा करने से घर के सदस्यों का भाग्य साथ नहीं देता है और गुरु की स्थिति कमजोर होने लगती है. साथ ही इस दिन दूध और केला खाना भी अशुभ और पूर्व, नैऋत्य और दक्षिण दिशा में यात्रा करना वर्जित बताया गया है. वहीं अगर इस दिशा में यात्रा करना बेहद जरूरी हो तो दही या जीरा खाकर ही घर से बाहर निकलें.

homeastro

गुरुवार के दिन भूलकर भी ना करें ये काम, होगा आर्थिक नुकसान

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
Exit mobile version