धर्म
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इस दिन विष्णु भजन करने से मन को अद्भुत शांति मिलती है. भक्ति भाव से गाए गए भजन न केवल मन की अशांति और तनाव को दूर करते हैं बल्कि जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार भी करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार को विष्णु जी की स्तुति करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलती है. भजन के सुर और शब्द मन को एकाग्र करते हैं, जिससे आंतरिक शांति और संतोष की अनुभूति होती है.







