Last Updated:
Guava Planting Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अमरूद का पेड़ लगाना बेहद शुभ माना जाता है. इसे दक्षिण-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाने से घर में सुख-शांति, संतान सुख और समृद्धि का वास होता है. धार्मिक …और पढ़ें
पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि यदि घर में अमरूद का पेड़ दक्षिण-पूर्व दिशा (अग्नि कोण) या पूर्व दिशा में लगाया जाए तो यह अत्यधिक शुभ फलदायी होता है. इससे परिवार में सुख-शांति, संतान सुख और आर्थिक उन्नति बनी रहती है. शास्त्रों में उल्लेख है कि अमरूद के पेड़ को लगाने से घर में देवताओं का वास होता है और परिवार पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है.
पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि हिंदू धर्म में अमरूद के पेड़ को पवित्र माना गया है. इसकी पत्तियों का उपयोग धार्मिक कार्यों, हवन और पूजन में किया जाता है. अमरूद का फल पवित्रता और सात्त्विकता का प्रतीक माना जाता है. अमरूद का फल और पत्तियां विशेष रूप से भगवान गणेश जी को अर्पित की जाती है. गणेश जी को अमरूद अर्पित करने से न सिर्फ विघ्न दूर होते हैं और बुद्धि-विवेक की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि अमरूद चढ़ाने से गणपति बप्पा शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. खासकर गणेश चतुर्थी से गणेश विसर्जन बप्पा की पूजा-अर्चना के समय अमरूद के फल को अर्पित करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं.
धार्मिक के साथ-साथ अमरूद के अनेकों आयुर्वेदिक फायदे भी हैं. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद में अमरूद को सुपरफ्रूट की श्रेणी में रखा गया है. यह पाचन शक्ति को मजबूत करता है और कब्ज, गैस व अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है. अमरूद में विटामिन C की प्रचुर मात्रा होती है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है. इसके पत्तों का काढ़ा दांत और मसूड़ों की बीमारियों में लाभकारी होता है. डायबिटीज़ के रोगियों के लिए भी अमरूद का सेवन उपयोगी माना गया है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
