Last Updated:
घर में बरकत रुक रही हो, माहौल अचानक भारी लगने लगे तो इसे साधारण संयोग न समझें. देवघर के ज्योतिषाचार्य की मानें तो ऐसे संकेत अक्सर नजर दोष या वास्तु असंतुलन की ओर इशारा करते हैं. इसे बचने के लिए उपाय भी जानिए देवघर के ज्योतिषाचार्य से?
देवघर. अचानक सब कुछ सही होने के बावजूद भी घर में कुछ चीज ऐसी होने लगती है जो बेहद नकारात्मक रहता है. उसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन एक कारण यह भी है कि किसी की बुरी नजर भी लग सकती है या फिर घर में वास्तु दोष भी लग सकता है. नजर लगना एक ऐसी नकारात्मक ऊर्जा है जो व्यक्ति, घर या व्यवसाय को प्रभावित कर सकती है. यह एक अदृश्य बाधा की तरह काम करती है जो आपकी सफलता को रोक सकती है, सेहत बिगाड़ सकती है और घर में अशांति ला सकती है. अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई आपकी उन्नति से ईर्ष्या करता है या नकारात्मक भावना रखता है, तो उनकी नजर आपके लिए बाधा बन जाती है. खुद से पता आप लगा सकते हैं कि घर में सही में किसी की बुरी नजर लग चुकी है या वास्तु दोष लग चुका है कैसे जानते है देवघर के ज्योतिषाचार्य जी से?
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि हर कोई चाहता है कि उसका घर हमेशा शांति, सुख और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहे. लेकिन कई बार सब कुछ ठीक होने के बाद भी माहौल में भारीपन महसूस होता है या मन अचानक बेचैन होने लगता है. ऐसे में अक्सर लोग मानते हैं कि घर पर किसी की बुरी नजर या वास्तु दोष लग गई है. हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में वास्तु दोष या बुरी नजर से बचने के लिए कई कारगर उपाय भी बतलाए गए हैं. जिसको अपना कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
बुरी नजर या वास्तु दोष के लक्षण
किसी भी पूर्णिमा या अमावस्या के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं उसमें कुछ सरसों डाल दें. अगर दीपक सीधी रेखा में है तो यानी सबको सही है अगर दीपक धधक-धधक कर जल रहा है तो समझ जाइए मैं किसी की बुरी नजर या वास्तु दोष लग चुका है. इसके साथ ही अचानक घर में बिना किसी बात के एक दूसरे में लड़ाई झगड़े शुरू हो जाए, या परिवार का कोई ना कोई सदस्य हमेशा बीमार रहे, घर में बना हुआ भोजन प्रत्येक दिन घट रहा हो, या घर में किसी गलत जगह तुलसी का पौधा लगाया गया हो. अगर आपके घर में भी यह सारी घटनाएं हो रही है तो समझ जाइए घर में किसी की बुरी नजर या वास्तु दोष लग चुकी है.
क्या करें उपाय
घर को किसी की बुरी नजर या वास्तु दोष से बचने के लिए पहले घर को किसी अच्छे ज्योतिषी से दिखाएं. उस अनुसार पूजा पाठ हवन इत्यादि कराये ऐसा करने से आपके घर में जो भी समस्या है वह तुरंत समाप्त हो जाएगी.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
