Wednesday, March 4, 2026
22 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

घर में पौधे लगाने के वास्तु नियम: पौधे लगाने से पहले जान लें सही दिशा और नियम, वरना हरियाली की जगह बढ़ सकती है परेशानी


Vastu Tips For Plants At Home: आजकल लगभग हर घर में हरियाली लाने का चलन बढ़ गया है. लोग बालकनी, छत या आंगन में छोटे-बड़े पौधे लगाकर घर को सुंदर और ताजा बनाना पसंद करते हैं. पौधे न सिर्फ माहौल को खुशनुमा करते हैं, बल्कि मन को भी सुकून देते हैं. सुबह-शाम हरियाली देखने से तनाव कम होता है और घर में अपनापन महसूस होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पौधे लगाने का भी सही तरीका और सही दिशा होती है, अगर पौधे गलत जगह या गलत तरीके से लगाए जाएं, तो उनका असर उल्टा भी हो सकता है. कई बार घर में रोशनी कम हो जाती है, नमी बढ़ जाती है या ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है. यही वजह है कि वास्तु में पौधों और गार्डन के लिए खास नियम बताए गए हैं.

सही दिशा में सही पौधे लगाने से घर का माहौल हल्का और सकारात्मक रहता है, जबकि गलत जगह भारी या कांटेदार पौधे परेशानी बढ़ा सकते हैं. इसलिए अगर आप घर में गार्डन या पौधे लगाने की सोच रहे हैं, तो कुछ आसान वास्तु नियम जान लेना बहुत फायदेमंद रहेगा. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी.

घर में पौधे लगाने के वास्तु नियम
-घर के अंदर या आसपास पौधे लगाते समय समय और दिशा का ध्यान रखना अच्छा माना जाता है. माना जाता है कि पौधे शुभ दिन या पूर्णिमा के आसपास लगाए जाएं तो उनकी ग्रोथ बेहतर होती है और वातावरण भी अच्छा रहता है.

-छोटे पौधों को सीधे जमीन में लगाने की बजाय पहले गमले में तैयार करना सही माना जाता है. जब पौधा मजबूत हो जाए, तब उसे जमीन में शिफ्ट करें. इससे पौधा जल्दी जमता है और हरा-भरा रहता है.

-घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है. इसे हमेशा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना अच्छा रहता है. तुलसी को घर के सामने आंगन में भी रखा जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि कोई भी पेड़ मुख्य दरवाजे के ठीक सामने न हो. इससे प्रवेश ऊर्जा पर असर पड़ता है.

-बड़े पौधे या पेड़ अगर घर में लगाने हों, तो उन्हें जोड़ी में लगाना अच्छा माना जाता है. इससे संतुलन बना रहता है और जगह भी संतुलित दिखती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

घर के पास पेड़ लगाने के वास्तु नियम
-बड़े पेड़ हमेशा घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाने चाहिए. इन दिशाओं को भारी माना जाता है, इसलिए यहां बड़े पेड़ संतुलन बनाए रखते हैं.

-उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा को हल्का और खुला रखना अच्छा माना जाता है. यहां बड़े पेड़ लगाने से रोशनी रुक सकती है और घर में भारीपन महसूस हो सकता है.

-घर के बिल्कुल पास या दीवार से चिपकाकर पेड़ लगाना सही नहीं माना जाता. इससे धूप कम आती है और दीवारों में नमी बढ़ सकती है. बड़े पेड़ों की जड़ें नींव को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं.

-एक और बात ध्यान रखने लायक है कि पेड़ की छाया पूरे दिन घर पर न पड़े. हल्की छाया ठीक है, लेकिन लगातार छाया रहने से घर का वातावरण सुस्त और ठंडा हो सकता है.

गार्डन से जुड़े खास वास्तु नियम
-अगर घर में पक्का गार्डन बनाना हो, तो दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे सही मानी जाती है. यह कोना भारी चीजों के लिए ठीक माना जाता है, इसलिए यहां मिट्टी, पत्थर या पक्का गार्डन संतुलित रहता है.

-गार्डन में कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस या बहुत नुकीले पौधे लगाने से बचना चाहिए. माना जाता है कि ये तनाव और टकराव का माहौल बढ़ा सकते हैं.

-गार्डन में नीम, नारियल, आम, अनार, आंवला, बेल, नींबू जैसे पेड़-पौधे शुभ माने जाते हैं. ये न सिर्फ हरियाली बढ़ाते हैं, बल्कि वातावरण को भी शुद्ध रखते हैं.

-पीपल और बरगद जैसे विशाल पेड़ घर के बहुत पास नहीं होने चाहिए. इन्हें खुले या धार्मिक स्थानों के आसपास होना बेहतर माना जाता है.

-बेल या चढ़ने वाले पौधों को दीवार से चिपकाकर लगाने की बजाय अलग सहारा देना चाहिए. इससे दीवार सुरक्षित रहती है और पौधा भी सही तरह फैलता है.

पेड़ हटाने या काटने से जुड़े वास्तु नियम
-अगर घर में कोई ऐसा पेड़ या पौधा है जो सही नहीं माना जाता, तो उसे हटाया जा सकता है. परंपरा के अनुसार माघ या भाद्रपद महीनों में हटाना बेहतर माना जाता है.

-पेड़ हटाने से पहले उसकी हल्की पूजा कर क्षमा मांगना अच्छा माना जाता है. भाव यह होता है कि उसकी जगह नया पौधा लगाया जाएगा.

-पेड़ काटते समय ध्यान रखें कि वह उत्तर या पूर्व दिशा की ओर गिरे. दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर गिरना शुभ नहीं माना जाता.

-हटाए गए पेड़ की जगह तीन महीने के भीतर नया पौधा लगाना अच्छा माना जाता है. इससे हरियाली और संतुलन बना रहता है.

Hot this week

Topics

Ravi Pradosh Vrat Katha in hindi | रवि प्रदोष व्रत कथा

होमताजा खबरधर्मआज रवि प्रदोष व्रत, शिव पूजन के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img