अयोध्या: ज्योतिष गणना के अनुसार सितंबर का महीना बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. क्योंकि इस महीने कई बड़े ग्रहों का गोचर होगा. जब एक ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव बहुत महत्वपूर्ण होता है. ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद सभी ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं जिसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव राशि चक्र के 12 राशियों पर देखने को मिलता है.
चंद्र देव बदल रहे हैं स्थान
ज्योतिष गणना के अनुसार आगामी 14 सितंबर को चंद्र देव अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. 14 सितंबर को चंद्र देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे. जिसका प्रभाव दो राशि के जातक पर सकारात्मक तौर पर रहेगा तो चलिए जानते हैं. कहीं आप भी तो नहीं है उस राशि में शामिल.
मकर राशि में करेंगे गोचर
दरअसल, अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिष गणना के अनुसार 14 सितंबर को रात्रि 3:23 पर चंद्र देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे इस राशि में चंद्रदेव दो दिनों तक रहेंगे. इसके बाद 16 सितंबर को सुबह 5:44 पर मकर से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे चंद्र देव के राशि परिवर्तन से धनु राशि और मीन राशि के जातक को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.
मीन राशि के बनेंगे बिगड़े कार्य
मीन राशि के जातक के लिए यह गोचर बहुत महत्वपूर्ण सभी प्रकार की बिगड़ी कार्य बन सकते हैं. वहां घर अथवा भूमि की खरीदारी कर सकते हैं. विदेश यात्रा की योग बन रहे हैं, व्यापार में वृद्धि होगी रुका हुआ धन वापस मिलेगा.
धनु राशि के परिवार में रहेगा खुशियों का माहौल
धनु राशि के जातक के लिए यह समय सर्वाधिक लाभ देने वाला होगा धन का लाभ होगा परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. आमदनी में बढ़ोतरी होगी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है. धार्मिक यात्रा की योग बन रहे हैं.
FIRST PUBLISHED : September 14, 2024, 09:18 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.







