देवघर. मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का उत्सव पूरे देश में मनाया जाता है. माना जाता है कि विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था. अगर भक्त विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा आराधना करें तो मनोकामनायें पूर्ण होती हैं और घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है. इस साल विवाह पंचमी का उत्सव 6 दिसंबर को मनाया जाएगा. विवाह पंचमी के दिन किए गए विशेष उपाय से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं. साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होती है. आइए देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नन्द किशोर मुदगल से जानते हैं कि क्या उपाय करने चाहिए?
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल ने Bharat.one के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी है. इस साल 6 दिसंबर को विवाह पंचमी का उत्सव मनाया जाएगा.इस दिन तीन बेहद शुभ योग सर्वार्थ सीधी योग, ध्रुव और व्याघात का निर्माण हो रहा है. इन शुभ योग के कारण इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है. विवाह पंचमी के दिन विशेष उपाय कर भगवान राम और माता पिता से अपनी मनोकामनाएं मांगने पर वह मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं.
संतान सुख की प्राप्ति के लिए क्या करे उपाय
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि संतान सुख की प्राप्ति के लिए विवाह पंचमी के दिन विशेष उपाय करने चाहिए. उस दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ कर गोपाल जी का पूजन कर गोपाल सहस्त्र नाम का पाठ करें या फिर संतान गोपाल मन्त्र का जाप करें. अगर ऐसा करते हैं तो निश्चित रुप से संतान सुख की प्राप्ति होगी.
वैवाहिक जीवन में खुशियां लाने के लिए करें यह उपाय
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि वैवाहिक जीवन में अगर खटपट चल रहा हो तो उस खटपट को समाप्त करने के लिए दोनों पति-पत्नी भगवान राम माता सीता की पूजा करें और रामचरित्र मानस का पाठ करें. अगर पूरा रामचरित्र मानस का पाठ नहीं कर सकते तो सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें. इसके साथ ही माता सीता को सोलह श्रृंगार का सामान अर्पण करें. ऐसा करते हैं तो जीवन भर वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.
FIRST PUBLISHED : December 4, 2024, 10:38 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
