Tuesday, February 24, 2026
24.3 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

‘पहली बार आई हूं…’ रात 2 बजे संत प्रेमानंद जी के दर्शन करने पहुंची एक्‍ट्रेस


Last Updated:

अक्‍सर बड़े सेलीब्र‍िटी प्रेमानंद महाराज से म‍िलने के लि‍ए एकांतिक वर्तालाप में पहुंचती है और उनके दर्शन करती है. लेकिन टीवी की एक प्रसिद्ध एक्‍ट्रेस रात 2 बजे उनकी एक झलक पाने के लि‍ए सड़कों पर भीड़ में खड़ी न…और पढ़ें

'पहली बार आई हूं...' रात 2 बजे संत प्रेमानंद जी के दर्शन करने पहुंची एक्‍ट्रेस

प्रेमानंद महाराज की झलक पाने के ल‍िए भीड़ में खड़ी नजर आई एक्‍ट्रेस.

हाइलाइट्स

  • ईशा मालवीय रात 2 बजे प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचीं.
  • ईशा ने मास्क पहनकर भीड़ में खड़ी होकर दर्शन किए.
  • ईशा ने वृंदावन का अनुभव बहुत यूनीक बताया.

Famous actress stand in crowd to visit Premanand ji: युवाओं के बीच बेहद प्रस‍िद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के ल‍िए हजारों की भीड़ हर रात वृंदावन की गल‍ियों में खड़ी नजर आती है. प्रेमानंद महाराज की बस एक झलक पाने के लि‍ए पूरे देश से लोग वृंदावन पहुंचते हैं और रात भर उनके दर्शनों के लि‍ए मार्ग में खड़े होकर इंतजार करते हैं. हालांकि अक्‍सर बड़े सेलीब्र‍िटी प्रेमानंद महाराज से म‍िलने के लि‍ए एकांतिक वर्तालाप में पहुंचती है और उनके दर्शन करती है. लेकिन टीवी की एक प्रसिद्ध एक्‍ट्रेस रात 2 बजे उनकी एक झलक पाने के लि‍ए सड़कों पर भीड़ में खड़ी नजर आई. हम बात कर रहे हैं बि‍ग बॉस फेम एक्‍ट्रेस ईशा मालवीय की, जो हाल ही में प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लि‍ए अपने एक दोस्‍त और फैमली के साथ वृंदावन पहुंचीं.

‘हमारो ब्रज’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर भीड़ में खड़ी नजर आईं. ईशा ने अपनी मुंह मास्‍क से पूरी तरह ढक रखा था, वहीं वह स‍िर पर टोपा लगाए नजर आईं. शुरु में तो उन्‍हें पहचानना मुश्किल था. लेकिन फिर ईशा ने अपना मास्‍क उतारा और बताया कि वह इस भीड़ में क्‍यों खड़ी हैं. ईशा ने बताया, ‘मैं पहली बार आई हूं वृंदावन और बहुत-बहुत यूनीक एक्‍सपीरंस है. मुझे लगता है कि सबको एक बार ये जरूर अनुभव करना चाहिए.’ जब ईशा से पूछा गया कि क्‍या उन्‍होंने गुरूजी को सुना है तो उन्‍होंने कहा, ‘हां मैं उन्‍हें बहुत सुनती हूं और मैं चाहती थी कि मैं उनसे आमने-सामने म‍िल पायूं लेकिन वो नहीं हो पाया, तो मैं अभी उनकी एक झलक देखने आई हूं.’

famous TV actress Isha Malviya reached to visit Sant Premanand ji

Bigg Boss 17 में नजर आईं ईशा ने अपना मास्‍क उतारा और बताया कि वह इस भीड़ में क्‍यों खड़ी हैं.

ईशा ने आगे कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि उनके आकर्षण का सबसे बड़ा पॉइंट है कि गुरुजी कुछ भी द‍िखावे के लि‍ए नहीं करते. यही वजह है. वह बहुत ही साफ हैं, जो हैं सामने हैं. उनका व्‍यक्‍त‍ित्‍व ही इतना पॉज‍िट‍िव है कि क्‍या बतायूं. वो खुद ही भगवान का रूप हैं, उनको क‍िसी और की जरूरत नहीं है.’

famous TV actress Isha Malviya reached to visit Sant Premanand ji

ईशा ने कहा, ‘ मैं टीवी इंडस्‍ट्री से हूं, मैं एक्‍टर हूं तो मेरे लि‍ए और भी मुश्किल हो जाता है.’

ईशा से पूछा गया कि भक्‍त‍ि के मार्ग में बहुत ही परेशानी आती है, लोग मजाक बनाते हैं. क्‍या आपके साथ ऐसा हुआ है? इस सवाल पर ईशा ने बताया, ‘बहुत बार होता है, सबकी सोच एक जैसी नहीं होती है. मैं टीवी इंडस्‍ट्री से हूं, मैं एक्‍टर हूं तो मेरे लि‍ए और भी मुश्किल हो जाता है. मेरे काम और भक्‍ति को मैनेज करना. लेकिन फिर भी मैं पूरी कोशिश करती हूं कि मैं इसमें चूंकू न. लोग बहुत कुछ बहुत कुछ बोलते हैं, लेकिन जो लोग गुरुजी के मार्ग पर न‍िकल जाते हैं, उनके रक्षक वहीं हैं. फिर उन्‍हें च‍िंता करने की जरूरत नहीं है.’

homedharm

‘पहली बार आई हूं…’ रात 2 बजे संत प्रेमानंद जी के दर्शन करने पहुंची एक्‍ट्रेस

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img